back to top
21 जून, 2024
spot_img

यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों का हाईवे पर बवाल, गाड़ियों में की तोड़फोड़, भीड़ ने रोड़े पत्थर फेंके, लाठी-डंडे के साथ पुलिसकर्मियों पर किया हमला, तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, हवाई फायरिंग करते छोड़े आंसू गैस के गोले, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के अररिया में बवाल हो गया है।यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे को जाम कर दिया। वहीं गुस्साए किसानों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की तो पुलिस ने भी जमकर लाठियां बरसाईं हैं। पढ़िए पूरी खबर 

 

जानकारी के अनुसार, अररिया के नरपतगंज में खाद लेने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम हटाने के लिए पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ दिया।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

हाइवे पर जाम में फंसे करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को शीशे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस बल समेत किसानों की भीड़ फोरलेन पर जमा होकर प्रदर्शन कर रही है।

वहीं करीब चार घंटे से फोरलेन हाईवे जाम होने के कारण जाम में हजारों की संख्या में गाड़ी फंसी हुई है। इस संदर्भ में फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि यूरिया को लेकर किसानों द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की गई है। बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

स्थानीय प्रशासन की ओर से रियायती दर पर खाद वितरित किया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग वितरण सेंटर पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों को संभालने के लिए प्रशासन के पास सुविधा नहीं थी। दूसरी तरफ कुछ देर बाद ही भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 8 महिला घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल भारी हंगामे और तोड़फोड़ के चलते पूरा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी है। हंगामे की और तोड़फोड़ की खबर पाकर फारबिसगंज डीएसपी राम पुकार सिंह व एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे। अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे।

इससे पहले भी करीब दस दिन पूर्व खाद के लिए त्रिवेणीगंज बिस्कोमान पहुंचे किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए एनएच 327ई को जाम कर हंगामा किया था। वहीं, त्रिवेणीगंज-पिपरा मार्ग को बिस्कोमान के समीप जाम कर प्रदर्शन कर किसानों ने आरोप लगाया था कि किसानों की भीड़ बिस्कोमान में खाद के लिए जुटी थी। जहां पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। इसमें एक किसान का सिर फट गया।

इस दौरान अस्पताल में इलाजरत घायल किसान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गमहरपुर वार्ड एक के फूलदेव मंडल ने कहा था कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। इसमें पुलिस की लाठी उसके सिर पर लगी है औऱ वह घायल हो गया।

अब आज, गुरुवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में 09 पंचायतों के लोगों को बीच यूरिया वितरण करने का निर्देश अधिकारियों की ओर से दिया गया था, लेकिन आधी रात के बाद से ही हजारों की संख्या में किसान स्कूल परिसर के बाहर जमा हो गए।

सुबह जैसे ही गेट खुला तो भीड़ गेट के अंदर घुसने लगी भीड़ में भगदड़ मच गई। भीड़ में लोगों के नीचे दबने से एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं समेत लोग जख्मी हो गए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया।

सभी को इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर फारबिसगंज से डीएसपी व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर तत्काल सुबह के समय जाम हटवा दिया।

लाइन लगवाकर अधिकारियों की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ। दोपहर के बाद अचानक पोस मशीन का लिंक खराब होने के बाद खाद वितरण बंद हो गया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करने लगी। इसी दौरान भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में आक्रोशित किसानों की भीड़ ने रोड़े पत्थर लाठी-डंडे के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें