back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

सहरसा-अमृतसर के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन कल से, बेगूसराय-बरौनी के रास्ते चलेगी सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के रेल यात्रियों के लिए दो बड़ी खबर है। सहरसा-अमृतसर के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन कल से होगा। वहीं, बेगूसराय-बरौनी के रास्ते सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन चलेगी। बिहार से पंजाब और हरियाणा जाने वाले श्रमिकों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है। इसके तहत 16 जून को स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सहरसा स्टेशन पर पंजाब प्रांत की ओर जाने वाले यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सहरसा – अमृतसर के बीच एक तरफा विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 16.06.2022 को सहरसा से 08.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सिमरी बख्तियारपुर (09.01/09.03), कोपरिया (09.11/09.13), मानसी (10.03/10.05), खगड़िया (10.15/10.17), लखमीनिया (10.34/10.36), बेगुसराय (10.54/10.56),

- Advertisement -

बरौनी (11.25/11.35), बछवाड़ा, विद्यापतिधाम, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, भटनी, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैन्ट, राजपुरा, सरहिन्द, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी होते हुए 17.00 बजे अमृतसर पहुँचेगी। इस गाड़ी में 22 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर सहित 24 कोचों का समायोजन होगा। इस गाड़ी में यात्रा हेतु कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Rape: मुजफ्फरपुर में मामा के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म

बिहार से पंजाब और हरियाणा जाने वाले श्रमिकों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 16 जून को स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल की ओर बेगूसराय-शाहपुरपटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर-अम्बाला कैंट के रास्ते सहरसा से अमृतसर के लिए एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। स्पेशल ट्रेन संख्या- 05577 सहरसा से 16 जून को सुबह 08.45 बजे खुलकर अगले दिन शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन बेगूसराय जिले के चार प्रमुख रेलवे स्टेशन बेगूसराय बरौनी बछवारा और लखमीनिया के अलावे सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, विद्यापतिधाम, मोहिउद्दीननगर, शाहपुर पटोरी, महनार रोड, देसरी, अक्षयवट राय नगर, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, छपरा, दुरौंधा, सिवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैकलगंज, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, स्योहारा, नजीबावाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी,

अम्बाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कलां, लुधियाना, फिल्लौर, फागवारा, जलंधर सिटी एवं व्यास स्टेशनों पर रुकते हुए अमृतसर पहुंचेगी। आम यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए इस ट्रेन में सभी 22 डब्बे अनारक्षित श्रेणी के लगाए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें