back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली…

spot_img
- Advertisement -

यह कहानी बड़ी दिलचस्प है। यहां लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली। घर से गहने नकदी लेकर फुर्र हो गई। जब, जिस घर में शादी की शहनाई बज रही थी अचानक वहां मातम छा गया। दुल्हे की हालत नाजुक हो गई। हालांकि, उसे शक पहले से था, लेकिन यकीं तब आया जब वह शादीशुदा ही नहीं निकली, जेवरात और कैश लेकर चंपत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पीड़ित युवक ने रिपोर्ट में बताया कि अब उसे पता लगा कि खुशबू पहले से शादीशुदा है और अविवाहित बताकर उसके साथ शादी करवाई गई। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं धमकाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

- Advertisement -

मामला, शहर के महामंदिर स्थित पावटा सी रोड पर रहने वाले एक युवक की शादी गुजरात की युवती से पिछले साल कराई गई। वह शादी के बाद से ही रूखा व्यवहार करने के साथ पति से मारपीट करती। वह मौका पाकर घर से नकदी जेवरात लेकर भाग गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Farooq Abdullah Attack: फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, देश की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

पीड़ित को अब पता लगा कि वह पहले से ही शादीशुदा है। आरोपित युवती पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की बात कहकर रुपयों की डिमांड कर रही है। अब जोधपुर के महामंदिर थाने में इस बाबत कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती, उसकी मां, भाई और बहनोई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से सिरोही जिले के हीरागर हाल पावटा सी रोड पर रहने वाले एक युवक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसका कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में गुजरात की रहने वाली खुशबू के साथ हुई थी।

शादी हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुई। मगर शादी के बाद से ही खुशबू का व्यवहार रूखा रहा और वह उससे मारपीट करती थी। खुशबू कुछ दिन बाद ही घर से जेवरात नकदी आदि लेकर चंपत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मासिक शिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा पाने का दुर्लभ संयोग

Masik Shivratri 2026: हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती...

दिल्ली में Traffic Rules उल्लंघन के लंबित चालानों के लिए लोक अदालत की नई तारीख हुई घोषित

Traffic Rules: दिल्ली के वाहन मालिकों के लिए एक अहम खबर है! राष्ट्रीय लोक...

IPL 2026 में KKR को मिला नया ‘धमाका’, मुस्तफिजुर की जगह आया जिम्बाब्वे का तूफानी तेज गेंदबाज!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट...

14 मार्च 2026: क्या कहती है आपकी राशि? जानें आज का Aaj Ka Rashifal!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित हो रही दिव्य ऊर्जाएं, ग्रहों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें