back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

बिहार के सिमरिया गंगा घाट पर Samastipur के रमेश चौधरी हत्याकांड का खुलासा, लूट और हत्या करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-गोली भी बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस ने एक भी 2021 को सिमरिया गंगा घाट पर समस्तीपुर जिला निवासी रमेश चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस को यह सफलता बेगूसराय पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार एवं गोली भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

पूछ-ताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो अन्य साथियों का खुलासा किया, इसके आधार पर सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी संजीव कुमार उर्फ गुड्डू एवं बजरंगी कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक पिस्टल, एक मास्केट (देशी कट्टा) एवं सात गोली बरामद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi Parliament: 'टपोरी' की तरह बर्ताव, महिलाओं को असहज करते हैं राहुल गांधी', कंगना रनौत का तीखा हमला! पढ़िए ...'ऐ तू', 'तू तड़ाक'

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि एक भी 2021 को चकिया ओपी क्षेत्र के सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी विजय महतो ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंगा स्नान करने सिमरिया घाट आये समस्तीपुर जिला के हसनपुर मरांची निवासी रमेश चौधरी की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले का उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त विजय महतो को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ संयुक्त छापेमारी कर आरा से गिरफ्तार किया गया।

विजय महतो के विरुद्ध मोकामा रेल थाना, बरौनी रेल थाना, बरौनी थाना (चकिया ओपी) में हत्या एवं लूट सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज है। जबकि संजीव कुमार उर्फ गुड्डु के विरुद्ध बरौनी थाना एवं मोकामा रेल थाना तथा बजरंगी कुमार के विरुद्ध बरौनी थाना मामला दर्ज था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri: पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, करें मां शैलपुत्री की आरती

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रकृति और आध्यात्म के संगम का प्रतीक...

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें