back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

हिमाचल के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात कामगारों की जिंदा जलकर मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से मंगलवार को सात लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य झुलस गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसे में सात कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, 12 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सियान अस्पताल बाथड़ी भेजा गया है।

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  डीसी ऊना की ओर से राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र को दी गई सूचना के अनुसार फैक्टरी में विस्फोट सुबह करीब 10:15 बजे हुआ।

हिमाचल के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सात कामगारों की जिंदा जलकर मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी
हिमाचल के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सात कामगारों की जिंदा जलकर मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी

एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया
कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर डीसी ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, उद्योग के महाप्रबंधक अंशुल धीमान भी मौजूद रहे।

हरोली उपमंडी क्षेत्र के बाथू की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से सात मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई। हादसे में करीब 12 मज़दूर घायल हुए हैं। घायलों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

पुलिस व फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने विस्फोट की जांच शुरू कर दी है। घटना से लोगों में काफी दहशत है। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी।

राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार फैक्टरी में विस्फोट से सात लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, दो लोग आंशिक तौर पर घायल हैं।

यह भी पढ़ें:  खरगे के 'Rajya Sabha Speech' से हटाए गए अंश, विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' का आरोप!

हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, प्रशासनिक अमला व पुलिस टीम के अलावा बाथू पंचायत प्रधान सुरेखा राणा व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया।

एएसपी प्रवीण धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा
कि एक पटाखा उद्योग में ब्लास्ट होने से सात कामगारों की मौत हुई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटाखा उद्योग की वैधता की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें