spot_img

समस्तीपुर से चले दिल्ली के लिए, हाइवा ट्रक ने ऑटो को कुचला, तीन की मौके पर मौत, बच्चे समेत कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

यह दर्दनाक घटना समस्तीपुर की है जहां मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा समेत तीन की हालत खराब है। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मोरदिवा गांव के पास हुआ। विरोध में ग्रामीणों ने पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरअसल समस्तीपुर जिले में मंगलवार की रात हाइवा ट्रक ने ऑटो रिक्शा को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में तीन की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

मृतकों की पहचान छतौना पंचायत के भुसारी वार्ड संख्या-17 के रहने वाले राहुल कुमार, वार्ड संख्या-18 के निवासी ऋषि कुमार पांडेय और फूल कुमार पासवान के रूप में हुई है। ऋषि पांडेय ऑटो चला रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में रामदयाल पासवान की पत्नी मितिया देवी और उनकी बेटी प्रियंका कुमारी सहित एक मासूम बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को समस्तीपुर सरद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

परिजनों ने बताया कि भुसारी गांव से छे लोग ऑटो पर सवार होकर समस्तीपुर स्टेशन जा रहे थे। वहां सभी को दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ना था। वे दिल्ली में नौकरी करते थे और उन्हें दिल्ली वापस जाना था। रास्ते में बिशनपुर मोड़ के पास समस्तीपुर की ओर से आ रही हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से जोरदार आवाज हुई और घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ही गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को अस्पताल भेजा जबकि तीन की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग को मोरदीवा पास जाम कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत पहुंच गयी। पुलिस ने सड़क जाम और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। घटना से इलाके में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027