spot_img

12 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक लूटने वाले अंतर जिला गिरोह के शातिर पटना से गिरफ्तार, 5 पिस्टल, 10 गोली, 1.97 लाख कैश, 8 मोबाइल बरामद

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में हुए लूट में शामिल सभी अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 जुलाई को दिनदहाड़े तेघड़ा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक से मोटर साइकिल सवार पांच अपराधियों ने करीब 13 लाख रूपया लूट लिया था। इसमें पुलिस ने पांच पिस्टल, दस गोली, एक लाख 97 हजार रुपया एवं आठ मोबाइल बरामद कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पुलिस ने जो इनपुट तैयार किया नलउसमें वैसे गिरोह का पता चला जो किसी भी जिले में वारदात को अंजाम कर वहां से खिसक जाता था। अपराधियों के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बेगूसराय की पुलिस पटना जाकर पूछताछ कर रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बाढ़ एएसपी के नेतृत्व में घेराबंदी कर पुलिस ने मौके पर से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर फरार दोनों अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधी बेगूसराय निवासी नितेश कुमार, छपरा निवासी विशाल कुमार तथा वैशाली निवासी सोनू कुमार, धीरज कुमार, नीतीश राय एवं पप्पू कुमार के पास से पांच पिस्टल, दस गोली, एक लाख 97 हजार रुपया एवं आठ मोबाइल बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लूट की घटना के बाद से ही बेगूसराय एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम लगातार जांच करने के साथ-साथ आसपास के जिला पुलिस से भी इनपुट शेयर कर रही थी। इसी दौरान बाढ़ पुलिस को सूचना मिली कि सालिमपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी एनएच के किनारे किसी वारदात को अंजाम देने की लिए जुट रहे हैं।

पूछताछ में मिले इनपुट के अनुसार अपराधियों का यह गिरोह किसी भी शहर में जानकर डेरा डाल देता था तथा वहां रेकी करने के बाद शहर छोड़ने से पहले लूटपाट कर पुलिस को चैलेंज करते हुए दूसरे शहर भाग जाता था। पूछताछ में इन लोगों ने 12 जुलाई को तेघड़ा में बैंक लूटने के अलावा वैशाली और पटना जिला में भी आधे दर्जन से अधिक लूटपाट में शामिल होने का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews