back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

श्रीकृष्ण की नगरी में बदला वैलेंटाइन डे का अंदाज, प्रेम-भक्ति में सराबोर श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी से मिलने पहुंचे, अर्पित किया गुलाब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

थुरा श्रीकृष्ण की नगरी में जहां श्रीराधाकृष्ण को अटूट प्रेम का साक्षी माना गया है। वहीं सोमवार वैलेंटाइन डे पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रेम और भक्ति का अनोखा अंदाज देखने को मिला है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने जन-जन के आराध्य श्रीबांकेबिहारी को गुलाब का फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा है। वहीं प्रेम मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने वैलेंटाइन डे मनाया है। इस अवसर पर मंदिरों देरशाम तक भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।

- Advertisement -

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा और वृंदावन उत्सवों की भूमि है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उत्सवों की इन्हीं परंपराओं के बीच अब विदेशों के भी अनेक उत्सव यहां मनाए जाने लगे हैं। वैलेंटाइन डे का स्वरूप भी इस धार्मिक नगरी में बदल गया है।

यह भी पढ़ें:  Delhi Crime News: कौशल चौधरी गिरोह का मुख्य शूटर कुलदीप सिंह गिरफ्तार, बड़ी हत्या की साजिश...जबरन वसूली नेटवर्क का विस्तार...नाकाम

सोमवार को कान्हा के हजारों भक्त अपने आराध्य के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। कई महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची। भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प सहित अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप अर्पित कीं।

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से सोमवार शाम तक चलता रहा। वैलेंटाइन डे पर फूलों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें