

बेतिया में नौ शराबी युवकों बैरिया थाना क्षेत्र के तधवा गांव निवासी संतोष कुमार,अक्षय कुमार, दिवस कुमार, नितेश कुमार, लक्की कुमार, राजा बाबू, जय कुमार साह, गौतम कुमार व पुरानी बाजार निवासी पुनु सिंह धराए हैं। सभी नेपाल से टुन्न होकर आ रहे थे।
शिकारपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पंडई चौक के समीप से नशे में धुत 9 युवकों को गिरफ़्तार किया है। सभी युवक स्कार्पियो पर सवार थे। पुलिस ने युवकों की स्कार्पियो गाड़ी की भी जब्ती की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नरकटियागंज के निवर्तमान दर्जनभर पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि एक स्कार्पियों में नेपाल से शराब पीकर लौट रहे हैं। सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर पंडई चौक के समीप जांच अभियान शुरू की गई।
ब्रेथ एनालाइजर से जांच में सभी युवकों को शराब के नशे में पाया गया। पुछताछ में युवकों ने नेपाल के भिखना ठोरी से शराब पीने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो को जब्त कर सभी युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया
कि गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान काले रंग की एक स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस द्वारा जब स्कार्पियो को रोक कर जांच की तब स्कार्पियो में सवार सभी गिरफ्तार युवक शराब के नशे में धूत मिले। संयोग अच्छा था कि नेपाल गए पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। बाद में स्कार्पियों समेत सभी युवकों को थाना लाया गया।



