spot_img

तो राम-सीता विवाह मंडप को Destination Wedding Hub के रूप में विकसित करेगी यहां की ‘ सरकार ‘ ?

डेस्टिनेशन वेडिंग अब सिर्फ उच्च और सम्भ्रान्त परिवार ही नहीं, बल्कि उच्च मध्यम वर्ग में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। भारत के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बैंकाक, मॉरीशस, मालदीव जाते हैं और लाखों रुपये खर्च करते हैं, जबकि नेपाल का...

spot_img
- Advertisement -

Nepal के आम बजट में इस बार सरकार ने जनकपुरधाम को Destination Wedding Hub और लुम्बिनी को बर्थिंग हब बनाने की घोषणा की है। जनकपुरधाम और लुम्बिनी के अलावा नेपाल के आम बजट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, शिव सर्किट के विकास की भी घोषणा की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नेपाल के वित्त मंत्री वर्षमान पुन ने संसद में देश का आम बजट पेश करते हुए भारत सहित दुनिया भर में रहने वाले हिन्दुओं के लिए भगवान राम और सीता के विवाह स्थल जनकपुरधाम के विवाह मंडप को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

- Advertisement -

Nepal : वित्त मंत्री पुन ने कहा – Destination Wedding सिर्फ उच्च ही नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग में भी लोकप्रिय

Nepal government will develop Ram-Sita marriage hall as a destination wedding hub
Nepal government will develop Ram-Sita marriage hall as a destination wedding hub

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पुन ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग अब सिर्फ उच्च और सम्भ्रान्त परिवार ही नहीं, बल्कि उच्च मध्यम वर्ग में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। भारत के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बैंकाक, मॉरीशस, मालदीव जाते हैं और लाखों रुपये खर्च करते हैं, जबकि नेपाल का काठमांडू, पोखरा और जनकपुर इन देशों से कहीं सस्ता है। उन्होंने कहा कि राम-सीता का विवाह मंडप या जनकपुरधाम में ही शादी करना किसी भी हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए आकर्षित कर सकता है।

Nepal : बर्थिंग हब के रूप में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी को विकसित किया जायेगा

सरकार ने बर्थिंग हब के रूप में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी को विकसित करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री पुन ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनुयायी सिर्फ नेपाल और भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी भारी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में लुम्बिनी में सरकार के निवेश से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्थिंग सेंटर बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अनुयायी के लिए लुम्बिनी में बुद्ध की जन्मस्थली पर अपने बच्चों को जन्म देना एक सपने जैसा होगा और इसके लिए नेपाल सरकार विशेष व्यवस्था करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में CISF का बड़ा ठिकाना! एयरपोर्ट के पास 7 एकड़ जमीन पर बनेगा भव्य परिसर, सुरक्षा में होगा जबरदस्त इजाफा

Darbhanga CISF: दरभंगा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के लिए 7 एकड़ भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एयरपोर्ट के निकट स्थल का निरीक्षण क#DarbhangaNews,#BiharSecurity,#CISFIndia

बिहार को नई पहचान! IIT पटना का 6000 छात्रों वाला अत्याधुनिक कैंपस, जानें क्या होगा खास

IIT Patna: IIT पटना अगले दो साल में 6,000 छात्रों की क्षमता वाला नया कैंपस तैयार कर रहा है। तीसरे चरण के निर्माण पर 644 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे बिहार में शिक्षा के क#IITPatna,#BiharEducation,#PatnaNews

दरभंगा में बिहार पुलिस को मिली बड़ी सौगात! STF भवन के लिए जमीन फाइनल, DM-SSP ने खुद किया निरीक्षण – बनेगा STF भवन !

Bihar STF: दरभंगा में बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) भवन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला ने भूमि का निरीक्षण किया।#BiharSTF,#DarbhangaNews,#BiharPolice

भागलपुर में MLC को रजनीश रंजन की खुली चुनौती! ‘नमस्ते भागलपुर’ ने बढ़ाई हलचल

Bhagalpur News: भागलपुर में 'नमस्ते भागलपुर' कार्यक्रम की सफलता के बाद रजनीश रंजन ने वर्तमान एमएलसी के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधी चुनौती दी है, जिससे स्था#BhagalpurNews,#RajneeshRanjan,#BiharPolitics