back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

शादी में सिंदूरदान के दौरान नरपतगंज में जमकर 20 राउंड फायरिंग, एक की हत्या, छह अन्य को लगी गोली, गांव में फंसी बरातियों की गाड़ी, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ररिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शादी में सिंदूरदान के दौरान हुई 20 राउंड फायरिंग मे एक की हत्या हो गई है। छह अन्य को गोली लगी है। गांव में बरातियों की गाड़ी फंस गई है। कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि शादी के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर दुल्हे की भाभी की हत्या कर दी गई जबकि दुल्हा समेत छह अन्य लोग जख्मी हो गए। मामला शादी-समारोह के दौरान हर्ष फाइरिंग का था लेकिन एक की मौत के बाद हत्या करने की बात परिजन कह रहे हैं। मामला, नरपतगंज के बीबीगंज गांव की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात गुरुवार सुबह हुई है। बताया जाता है कि उस दौरान बीबीगंज गांव में लड़की की शादी में सिंदूरदान की रस्म अदायगी हो रही थी। इसी दौरान करीब 20 राउंड हर्ष फाइरिंग की गई। इसमें दुल्हन की भाभी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दुल्हन और दूल्हे के बहनोई समेत छह लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

दूल्हे के पक्ष से बहनोई मुकेश यादव भरगामा खजूरी के रहने वाले हैं। मुकेश यादव के साइन में गोली लगने की बात कही जा रही है। दुल्हन नीलम कुमारी के बांह में गोली लगी है। घटना अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है।गोलीबारी के शिकार चार लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, अन्य जख्मियों में 50 वर्षीय संजय यादव, 30 वर्षीया संजिला देवी, 30 वर्षीया जाला देवी, 60 वर्षीया सुदामा देवी शामिल है। सभी बीबीगंज पंचायत के वार्ड संख्या आठ के रहने वाले हैं।

अररिया फोटो:हर्ष फायरिंग में घायल दुल्हन समेत छह घायल,घटना के बाद गांव में भीड़गोली बारी की घटना के बाद रात में ही सभी बाराती गांव छोड़कर भाग निकले। वहीं, कई बारातियों की गाड़ियां गांव में फंसी हुई हैं। घटना से गांव में कोहराम मचा है।

घटना की सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत की बढ़ती Cash Economy: क्यों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची Currency in Circulation?

Currency in Circulation: क्या भारत की जनता एक बार फिर कर के डर से...

Artificial Intelligence: PM मोदी का ‘मानव’ मंत्र, जानिए क्यों है ये AI का भविष्य

भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ तकनीकी प्रगति की रफ्तार अभूतपूर्व...

Jai Hanuman: क्या ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव करेंगे प्रशांत वर्मा की फिल्म में धमाकेदार एंट्री?

Jai Hanuman: साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें