back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

मधुबनी में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़ पिस्टल की नोक पर 7 लाख की लूट, बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर दिया वारदात को अंजाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के कलुआही में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया है। पिस्टल की नोक पर सीएसपी संचालक कलुआही राढ़ के सीएसपी संचालक राम नारायण साह के कर्मचारी सतीश साह पीएनबी से सात लाख लूट लिए हैं।

- Advertisement -

वारदात कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क में कलुआही और मलमल के बीच डीपीएस स्कूल के पास हुई।सीएसपी संचालक राढ़ निवासी राम नारायण साह ने पुलिस को बताया कि राढ़ में पीएनबी कलुआही शाखा का सीएसपी चला रहा हूं। सीएसपी का कर्मचारी मलमल निवासी सतीश साह मेरा रिश्तेदार है।

- Advertisement -

वह सोमवार को पीएनबी कलुआही से ग्राहक को देने के लिए सात लाख रुपये निकासी कर जा रहा था। कलुआही से आगे पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी ने उनको ओवरटेक किया। फिर चलती बाइक कर लात मार कर कर्मचारी को गिरा दिया। पिस्टल दिखाकर अपराधी उसके पास से रुपये वाला बैग लेकर कलुआही की तरफ भाग गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कलुआही राढ़ के सीएसपी संचालक राम नारायण साह के कर्मचारी सतीश साह पीएनबी से दोपहर तीन बजे रुपये लेकर सीएसपी केन्द्र राड़ जा रहे थे। इसी क्रम में कलुआही से मलमल के बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधी कर्मचारी सतीश साह से पिस्टल दिखाकर सात लाख रुपया लूट लिया।

लूट की घटना की सूचना मिलते ही दो थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई। कलुआही के थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम व खजौली के थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंच गये।  दोनों थानाध्यक्ष ने पीएनबी कलुआही पहुंच कर सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कलुआही थाना पहुंचकर पीड़ित सीएसपी कर्मचारी सतीश साह से पूछताछ की। घटना के संबंध में एसडीपीओ कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें