back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

एनएच-57 पर UP नंबर की गाड़ी से 30 लाख का प्रतिबंधित 14 हजार 880 पीस कफ सीरप बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नएच-57 पर उत्तर प्रदेश (UP) नंबर की एक गाड़ी से 30 लाख का प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया है। वहीं, ड्राइवर को फारबिसगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ढोलबज्जा पेट्रोल पंप के पास बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी से कफ सीरप गोरखपुर से सिलीगुड़ी दार्जिलिंग जा रहा था। रात्रि गश्ती के दौरान फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु को मिली गुप्त सूचना पर ढोलबज्जा के पास पुलिस ने रात में गश्ती गाड़ी ने नाकेबंदी कर गाड़ी की तलाशी के क्रम में यह उपलब्धि हासिल की।

- Advertisement -

मामले में पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।कुल 1488 लीटर कफ सीरप है। 14 हजार 880 पीस कफ सीरप है, जिसकी कीमत 26 लाख 40 हजार रुपये है। वहीं गाड़ी के साथ बरामद कार और कफ सीरप की कीमत 30 लाख रुपैया है।

- Advertisement -

मामले में फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने गुरुवार को बताया कि रात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन एनएच-57 से उत्तर प्रदेश नंबर की एक गाड़ी से प्रतिबंधित कफ सीरप का खेप जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीम को एनएच पर लगाया गया।

वहीं ढोलबज्जा के पास रात्रि गश्ती में निकली पुलिस टीम को अलर्ट करते हुए हाइवे की नाकेबंदी कर गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू हुई और इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी संख्या यूपी-53जीटी-1033 नम्बर की गाड़ी की तलाशी ली गयी तो जिसमे लोड प्रतिबंधित कफ सीरप को बरामद किया गया।मामले में गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने बताया कि यह कफ सीरप गोरखपुर में लोड किया गया था और इसकी डिलिवरी सिलीगुड़ी दार्जिलिंग में होनी थी।

गाड़ी का मालिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले पद्युमन प्रजापति पिता-सुभाष प्रजापति है। मामले में फारबिसगंज थाना पुलिस के केस दर्ज कर अनुसंधान के तहत बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को तलाशते हुए कार्रवाई करने की बात थानाध्यक्ष ने की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...

T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, मिली कड़ी टक्कर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और जुनून से भरी एक और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें