back to top
22 जुलाई, 2024
spot_img

Punjab CM Face: पंजाबवासियों की ऑनलाइन वोटिंग के बाद केजरीवाल का ऐलान, भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

म आदमी पार्टी। (Punjab AAP CM Candidate) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (bhagwant mann) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। पार्टी पंजाब में भगवंत मान का चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ेगी।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान पंजाब में करवाई गई ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया है। इसमें प्रदेश के करीब 22 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है।

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का सीएम चेहरा भगवंत मान (Bhagwant Mann) के होने पर कहा जा रहा है कि लोगों से फोन पर आए कॉल और मैसेज में भगवंत मान ही सबसे आगे रहे हैं। पंजाब की सियासत में आने से पहले वह अपने पूरे परिवार को छोड़ चुके हैं. 2015 में उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और अब उनके बच्चों की भी उनसे बातचीत नहीं हो पाती है।

इस घोषणा को पंजाबवासियों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आज राज्य में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाईं। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस को लाइव दिखाया गया।

केजरीवाल ने आज पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ से सटे मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 जनवरी को एक फोन नंबर जारी करके पंजाबवासियों से ऑन लाइन वोटिंग करवाई थी। यह फोन लाइन 17 जनवरी की शाम पांच बजे तक खुली रही। इसमें 21 लाख 59 हजार 437 लोगों ने वोटिंग की। इस वोटिंग में 93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के समर्थन में वोटिंग की।

हालांकि कुछ लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी वोट दिया। केजरीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों की राय ली है। देश में पहली बार पंजाब में लोगों की पसंद का मुख्यमंत्री बनेगा। आम आदमी पार्टी ने परिवारवाद और विरासत की राजनीति को खत्म करने के लिए बंद कमरे में मुख्यमंत्री चुनने की परंपरा को खत्म किया है। यह काम भाजपा,कांग्रेस और अकाली दल के वश में नहीं है।

जरूर पढ़ें

Mithila बना शिवमय! सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब…गौतमकुंड से भैरवनाथ तक – भक्तों ने नापी आस्था की कठिन डगर,...

जाले, दरभंगा। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर मिथिला क्षेत्र विशेषकर दरभंगा, मधुबनी और...

Har Har Mahadev की गूंज से गूंज उठा कुशेश्वरनाथ धाम, सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं का...

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा | उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी...

Darbhanga में एक्टिव बाइक चोर गैंग? मिनटों में बाइक हो गई गायब, CCTV फुटेज खंगाल रही Police

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर पुरानी बाजार सब्जी मंडी...

Darbhanga में हैवानियत! अवैध धंधे का विरोध करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा… महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | दरभंगा जिला अंतर्गत कमतौल थाना क्षेत्र के राढ़ी पूर्वी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें