back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने कहा, कोरोना के खात्मे को जिला और मेडिकल कॉलेज स्तर पर बनीं समिति, होंगे आवश्यक सामग्रियों, सेवाओं और मानव बल चिह्नित, पढ़िए पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

टना। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक सामाग्रियों, सेवाओं तथा मानव बल की अधिप्राप्ति के लिए जिला एवं मेडिकल कॉलेज स्तर पर समिति को प्राधिकृत किया गया है।

 

राज्य कार्यकारिणी समिति जिला स्तर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्तर पर कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम तथा बचाव के लिए सामग्रियों, सेवाओं एवं मानव बल की अधिप्राप्ति करने के लिए प्राधिकृत समिति की ओर से आवश्यक सामग्रियों, सेवाओं एवं मानव बल को चिह्नित करेगी। यह बात आज यहां बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Bihar Health Minister Mangal Pandey) ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर कार्य कर रहा है। जिला स्तर पर इसके नामित पदाधिकारी सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी की ओर से नामित एक पदाधिकारी होंगे। मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल स्तर पर प्राचार्य, अधीक्षक एवं मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

आवश्यक सामग्रियों, सेवाओं तथा मानव बल की अधिप्राप्ति के लिए सिविल सर्जन एवं अधीक्षक को दो माह तक के लिए विभाग की ओर से प्राधिकृत किया गया है। सेवाओं एवं मानव बल की अगले दो माह की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अधिप्राप्ति की जाएगी। मानव बल की सेवा प्राप्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इन कार्यों में होने वाली जो मद ईसीआरपी के तहत प्राप्त राशि से अनुमान्य है, उन्हें तदनुसार व्यय किया जाएगा। अन्य मदों के व्यय का वहन स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा संबंधित मद में निर्गत आवंटन से किया जायेगा।

जिन सामग्रियों, उपकरणों एवं सेवाओं के लिए बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमटेड, पटना द्वारा दर अनुबंध है एवं वर्तमान में आपूर्ति की जा सकती है, उन सामग्रियों, उपकरणों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति के लिए यह प्रावधान लागू नहीं है। सामग्रियों का आकलन एक माह की आवश्यकता को ध्यान में रखकर होगा।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें