back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

भागलपुर में शराबियों का खूनी खेल: खेत में अपराधी कर रहे थे शराब पार्टी, विरोध करने पर गला रेतकर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर में शराबियों ने खूनी खेल खेला (Bloody game of alcoholics in Bhagalpur) है। सोमवार को खेत में शराब पार्टी कर रहे अपराधियों का विरोध करने पर महिला  58 वर्षीय जीरा देवी की हत्या कर दी (Woman murder in Baghalpur) गई।

- Advertisement -

सोमवार की सुबह 7 बजे खेत से महिला का अर्धनग्न अवस्था में लाश बरामद करते हुए  पुलिस आगे की तहकीकात में जुट गई है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई और महिला जीरा देवी के शव को खेत में फेंक दिया गया।

- Advertisement -

मौके पर ग्रामीणों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। इनका कहना है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हालांकि अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है।

- Advertisement -

घटना की फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छोटी हरिदासपुर निवासी लाले मंडल के धर्मपत्नी  58 वर्षीय जीरा देवी ने खेत में बैठककर शराब पीने वाले अपराधियों का विरोध किया था।

यह भी पढ़ें :चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में लालू प्रसाद यादव को फिर मिली 5 साल की सजा, 60 लाख जुर्माना

हालांकि, परिजनों का कहना है कि जीरा देवी की हत्या में स्थानीय लोग संलिप्त हैं। जीरा देवी के बेटे गोलू कुमार ने बताया कि उसके खेत में कुछ बदमाश शराब की पार्टी करते थे। इसका विरोध करने पर उनकी मम्मी की हत्या की गई है। जीरा देवी रोज घर से सटे खेत में बने बसा पर रह कर बगीचे की रखवाली करती थी।

यह भी पढ़ें : माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के 3 ठिकानों पर EOU की रेड, पैतृक आवास समेत सरकारी कार्यालय को भी खंगाला, अकूत संपत्ति का खुलासा

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: शाहकुंड बाजार में फिर गरजा बुलडोजर, 25 मकान-दुकानें जमींदोज, 240 लोगों को थमाया नोटिस... पढ़िए प्रशासन का पीला पंजा

यह भी पढ़ें : बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास

मृतका के पति लाले मंडल करीब 2 महीने से जेल में बंद हैं। जीरा देवी को चार पुत्र एवं एक पुत्री है। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर घटना के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें