back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बेगूसराय में फोफी खाने के बाद भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पहले भी हो चुकी परिवार के एक बच्चे की रहस्यमयी मौत, नहीं हो सका आज तक खुलासा, अब इस बार…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में गुरुवार को संदिग्ध हालत में दो बच्चे की मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा-वभनगामा की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रवीण पंडित उर्फ खखरु पंडित बंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अहिल्या देवी अपने तीन बच्चों के साथ बखरी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में कब्जा किए गए सीलिंग जमीन पर घर बना कर रह रही थी।

- Advertisement -
बेगूसराय में फोफी खाने के बाद भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पहले भी हो चुकी परिवार के एक बच्चे की रहस्यमयी मौत, नहीं हो सका आज तक खुलासा, अब इस बार...?
बेगूसराय में फोफी खाने के बाद भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पहले भी हो चुकी परिवार के एक बच्चे की रहस्यमयी मौत, नहीं हो सका आज तक खुलासा, अब इस बार…?

बुधवार की देर शाम प्रवीण पंडित का सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार एवं पांच वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी ने बगल के तीन अन्य बच्चों के साथ गांव के ही दुकान से फोफी (बच्चों के खाने वाला नमकीन) खरीद कर खाया था।

खाने के कुछ देर बाद ही दोनों भाई-बहन की तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त शुरू हो गया। तबीयत खराब होते ही परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक से दोनों का इलाज कराया गया लेकिन सुधार नहीं होने पर उसे बखरी के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को अहले सुबह दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रवीण पंडित को चार बच्चे हैं, जिसमें से एक पुत्र आशीष कुमार की भी करीब एक माह दिन पूर्व संदिग्ध हालत में इसी तरह मौत हो गई थी। उसका भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है, इस बीच दो और बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, दोनों बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। फोफी खरीदे गए दुकानदार से भी पूछताछ किया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों भाई-बहन की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें