back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

अमृतसर में BSF जवान ने 4 साथियों को गोली मार कर मौत के घाट उतारा, फिर खुद कर ली खुदकुशी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है जहां पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खासा मुख्यालय में जवान ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया। जवान ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात रविवार सुबह की है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अमृतसर के खासा में 144वीं बटालियन के मुख्यालय में तब हुई जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने गलती से फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 सैनिकों की जान चली गई है।

यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बल के भोजनालय में हुई। अधिकारियों ने बताया कि जिन कर्मियों की मौत हुई, उनमें गोलीबारी करने वाला जवान भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी में आरोपी समेत पांच जवानों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक मेस में फायरिंग की गई। इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज रविवार को अमृतसर के खासा में 144वीं बटालियन के मुख्यालय में हुई, जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने गलती से फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 सैनिकों की जान चली गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से पौने दस बजे के बीच हुई। कांस्टेबल सतेप्पा एसके ने अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल किया। खासा इलाके में 144वीं बटालियन के परिसर में जहां यह घटना हुई, वह अटारी-वाघा सीमा से करीब 12-13 किलोमीटर दूर है। हताहतों में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के कर्मी शामिल हैं। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

अमृतसर के खासा स्थित बीएसएफ कैंप में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना हुई। यहां एक जवान सर्विस राइफल लेकर मेस में पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे चार जवानों की मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में घायल एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में मरने वाले जवानों में हेड कॉन्स्टेबल डीएस तोरसाकार, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर कुमार, कॉन्स्टेबल रतन चांद भी शामिल हैं।
आरोप है कि जवान से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी। इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इस मसले पर शनिवार शाम उसकी बीएसएफ के एक अधिकारी से बहस भी हुई थी। रविवार सुबह सुतप्पा ने ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से गोली चलानी शुरू कर दी। आरोपित की पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में हुई है।
गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान नौ जवानों को गोली लगी। घायल दो जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इनमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दो अन्य जवानों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

 

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें