back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Big Accident In Nepal: नेपाल में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

काठमांडू से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। यहां नेपाल में गुरुवार सुबह बस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। यह बस गहरी खाई में गिरकर पलट गई। यह जानकारी नेपाल पुलिस ने दी। यह हादसा संखुबासभा जिले में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, संखुबासभा के पुलिस उपाधीक्षक लालध्वज सुबेदी के मुताबिक दमक शहर जा रही बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई से 14 शव निकाले गए हैं।

- Advertisement -

हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।पूर्वी नेपाल में गुरुवार को एक यात्री बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर 300 मीटर दूर सड़क से नीचे गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

- Advertisement -

हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जब 20 यात्रियों को ले जा रही बस माडी, संखुवासवा से झापा के दमक जा रही थी, चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस फिसल गई और पहाड़ी सड़क से 300 मीटर नीचे गिर गई।

दुर्घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं। मृतकों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है। बस पहाड़ी सड़क से लगभग 150 मीटर की दूरी पर गिर गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर रही है।” नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं बहुत आम हैं, खासकर देश के पहाड़ी इलाकों में।

बस पहाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जब 20 यात्रियों को लेकर जा रही बस चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद पहाड़ी सड़क से 300 मीटर नीचे गिर गई।

इससे पहले भी पिछले महीने एक नवविवाहित जोड़े और शादी के कुछ लोगों को ले जा रहा एक यात्री वाहन पश्चिमी नेपाल में एक पहाड़ी सड़क पर फिसल गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, दिसंबर 2019 में भी नेपाल के सिंधुपालचोक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा भी सुबह करीब 8.30 बजे के आस-पास हुआ था। इसमें 40 यात्रियों को ले जा रही बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 19 के घायल हो गए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें