back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

CM की सुरक्षा में मुजफ्फरपुर से जमुई जा रही BMP जवानों से भरी दंगा नियंत्रण बस पलटी, 12 जवान की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस का एक दंगा नियंत्रण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में बीएमपी के कई जवान घायल हो गये। इसमें एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जमुई में बड़ा हादसा हुआ है। दंगा नियंत्रण की गाड़ी (बस) पलट गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में इलाज चह रहा है। घटना जमुई जिले के मलयपुर स्टेशन रोड पावर ग्रिड के सामने की है। रविवार अहले सुबह दंगा नियंत्रण टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, हादसे में किसी भी पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से 32 बीएमपी जवानों को जमुई लेकर जा रही दंगा नियंत्रण वाहन रविवार को जमुई के मलयपुर में पलट गई। वाहन में सवार सभी जवानों को चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन जमुई पुलिस लाइन जा रही थी। सीएम कल यानि सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने जमुई जाने वाले हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई न्यूज़: समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लछुआर में ऐतिहासिक जनसंवाद

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से पुलिस गाड़ी को साइड करवाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में गाड़ी अचानक पलट गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अहले सुबह ड्राइवर को झपकी आ गई। इस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जब तक चालक बस को नियंत्रित करता तब तक बस सड़क किनारे पलट गई। गनमीत रही कि समय रहते पुलिसकर्मी बस से निकल गए।

बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर से जमुई आ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रोग्राम में सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी। इसके बाद 4 गाड़ी में 100 की संख्या में फोर्स जमुई आ रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि, सभी पुलिसकर्मी फिलहाल सुरक्षित हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जमुई में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए ये जवान मुजफ्फरपुर से जमुई आ रहे थे। बीएमपी जवानों से भरी पुलिस बस जमुई पुलिस लाइन जा रही थी। वाहन में 32 जवान सवार थे। इसी दौरान पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गयी। हादसे का कारण गाड़ी के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  जमुई न्यूज़: समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लछुआर में ऐतिहासिक जनसंवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जमुई जाने वाले हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में कई जिलों से पुलिस के जवान जमुई भेजे जा रहे हैं। इसके लिए मुजफ्फरपुर से बीएमपी 6 बटालियन के जवान चार वाहनों में सवार होकर जमुई पुलिस लाइन जा रहे थे।तभी एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें कई जवान घायल हो गये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें