back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

हनुमान मंदिर के पुजारी को मंदिर में घुसकर सोए में अपराधियों ने सिर में मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटवा गांव में अपराधियों ने मंदिर पर चढ़कर हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कराने वाले पुजारी फूचो सिंह के सिर में गोली मार दी। उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

हालांकि,बिहार की औद्योगिक नगरी बेगूसराय में बीते बारह घंटे के दौरान यहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर जहां एक महिला तनिष्क ज्वेलरी शो रूम में काम करने वाली लखीसराय जिला निवासी मिंटू सिंह की 27 वर्षीय पत्नी और आनंदपुर निवासी उमाशंकर सिंह की बड़ी पुत्री नेहा कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

- Advertisement -

लगातार हो रही गोलीबारी से जिला भर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध पर काबू पाने में नाकाम तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन हाजिर किए गए थानाध्यक्ष के बदले तीन पुलिस अवर निरीक्षक को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

एसपी योगेन्द्र कुमार ने रविवार को बताया कि रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, रिफाइनरी सहायक थानाध्यक्ष मोहम्मद अयूब अली एवं मंसूरचक थानाध्यक्ष पवन कुमार को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि, शाम्हो थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को रिफाइनरी सहायक थानाध्यक्ष, वीरपुर थाना के पुअनि रंजन कुमार ठाकुर को मंसूरचक थानाध्यक्ष एवं मुफस्सिल थाना के पुअनि नीरज कुमार को रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष बनाया गया है। पढ़िए पुजारी फूचो सिंह पर हमला की पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, फूचो सिंह अपने गांव स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया करते थे। शनिवार की रात वे रोज की तरह मंदिर पर सोए हुए थे, तभी देर रात करीब दो बजे अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मंदिर पर सोए अन्य लोग जब तक जगे तो अपराधी फरार हो चुके थे। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी बदमाशों ने इटवा निवासी रजनीश कुमार को उसके आटा मिल में घुसकर गोली मार दिया था। इटवा में पुजारी को गोली मारने की घटना का पता लगाने में अभी पुलिस जुटी हुई थी कि वीरपुर थाना क्षेत्र के रोस्तमा में शादी के रिसेप्शन में गोली चलने से एक लड़का घायल हो गया है। गोली लगने से घायल रोस्तमा निवासी सोनेलाल यादव के पुत्र नीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि पड़ोसी वैद्यनाथ यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव के शादी बाद शनिवार की रात्रि बहुभोज था। बहुभोज में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाएं डांस कर रही थी तथा डांस देखने के लिए नीरज भी गया था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में नीरज को गोली लग गई। बच्चे को गोली लगते ही मौके पर सन्नाटा छा गया तथा सभी बदमाश फरार हो गए।

वीरपुर में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि बहुभोज समारोह के दौरान गोली लगने से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें