back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Weather Forecast: दीवाली पर इन राज्यों में कहर बरपाएगा तूफान सितांग, बढ़ने लगी ठंड, बारिश का IMD अलर्ट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

देश में दिवाली मनाया जा रहा है। बाजार, घर सज गए हैं। इस बीच, एक चिंता हर किसी को सता रही है कि दिवाली पर मौसम कैसा रहेगा? तापमान में गिरावट आना तो ठीक है, लेकिन बारिश हुई तो मजा किरकिरा हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सुबह ठंड बढ़ने लगी है। झारखंड और बिहार में भी सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। दिवाली तक ऐसा ही मौसम बन रहेगा। वहीं कई प्रदेशों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-मध्य केरल के कई शहरों में वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इधर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है।

पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की उम्मीद है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि तूफान पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

यह शनिवार को सुबह 8.30 बजे अंडमान द्वीप समूह के पश्चिम में केंद्रित हो गया। 23 अक्टूबर की सुबह तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव में बदलने की उम्मीद है। आईएमडी (IMD) ने कहा, तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर धीरे-धीरे फिर से वक्र होने और 24 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेजी की संभावना है।

‘सितांग’ तूफान के चलते आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार से मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं। मौसम प्रणाली के कारण बंगाल और ओडिशा दोनों में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर बिहार में दिखा दे रहा है। राज्य में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण वेदर में बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग ने इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक लीना तूफान का प्रभाव रहेगा। लीना के कारण समुद्र तल का तापमान बदलेगा। जिससे सर्दी ज्यादा पड़ेगी। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। अभी रात के तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सूरज दूर जा रहा है। जिस कारण सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें