spot_img

Ajay Kumar Mishra Teni Extortion Calls Case: हेल्लो, मेरे पास लखीमपुर कांड के वीडियो हैं…केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर मांगी रंगदारी; 5 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Case) की वजह से सुर्खियों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Kumar Mishra) को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने की कोशिश हुई है। जी हां, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि अजय कुमार मिश्रा को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोप (Ajay Kumar Mishra Teni extortion calls case) में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर में किसानों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं।

- Advertisement -
Ajay Kumar Mishra Teni Extortion Calls Case: हेल्लो, मेरे पास लखीमपुर कांड के वीडियो हैं...केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर मांगी रंगदारी; 5 गिरफ्तार
Ajay Kumar Mishra Teni Extortion Calls Case: हेल्लो, मेरे पास लखीमपुर कांड के वीडियो हैं…केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर मांगी रंगदारी; 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू समेत उसके 13 साथियों द्वारा लखीमपुर खीरी  (Lakhimpur Kheri) में तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है।

पुलिस की मानें तो आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग करने के लिए फोन कॉल्स पर कहा कि हमारे पास लखीमपुर खीरी से जुड़े कुछ वीडियो हैं, जो आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस मामले की दिल्ली पुलिस में 17 दिसंबर को शिकायत की गई थी, जिसके बाद उसी दिन मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल, आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

दिल्ली पुलिस के टॉप अधिकारियों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी मामले को लेकर अजय कुमार मिश्रा टेनी को लखीमपुर खीरी कांड में ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश की जा रही थी। आरोपियों की तरफ से फोन कॉल्स कर मंत्री टेनी से करोड़ों रुपये की डिमांड की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मंत्री को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोपी दिल्ली में रहते हैं और कुछ बीपीओ में काम करते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (MoS Home Ajai Misra Teni) के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। इसके बाद नई दिल्ली जिले में एक एफईआर दर्ज की गई थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में से 4 आरोपी नोएडा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation