झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैजनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया था।
आज (शनिवार) राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएं। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी।
सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद इस प्लेन को उड़ाकर बाबा धाम पहुंचे। वे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 में बतौर को-पायलट मौजूद रहें। खास बात यह है कि दिल्ली से देवघर के लिए शनिवार दोपहर को उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट के कैप्टन आशुतोष शेखर भी बिहार के ही रहने वाले हैं।
इस फ्लाइट में आशुतोष शेखर बतौर पायलट मौजूद रहेंगे। आशुतोष मूलरूप से जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं। वहीं उनके साथ बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बतौर को-पायलट कॉकपिट में रहेंगे।
इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1ः00 बजे रवाना हुईं। 2ः45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी।
हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। सावन में यहां लाखों शिवभक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।