spot_img

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मरने वाले बिहार के आठ लोगों की हुई पहचान, अधिकांश लोग मधुबनी, पुपरी और समस्तीपुर के

spot_img
- Advertisement -

त्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मरने वाले बिहार के आठ लोगों की पहचान हो गई है। इसमें अधिकांश मधुबनी और सीतामढ़ी के लोग हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

वहीं, मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। बता दें कि खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने टक्कर मार दी थी। इससे आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसा, बाराबंकी जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई थी। हादसे में डबल डेकर बस में सवार दो महिला और एक बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल अठारह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त आधार कार्ड के जरिए की गई है। इनमें शिवधारी सहाय पुत्र मदन सहाय, (42), राम ढोलक, मधुबनी, बिहार, ओम प्रकाश राय पुत्र ओसिंदर राय, (33), ग्राम व पोस्ट लदोरा, थाना कल्यानपुर, समस्तीपुर, सिद्ध नारायण झा पुत्र राधाकांत झा, (75), ग्राम कालापट्टी, थाना पुलपरास, मधुबनी, बिहार, कमलेश कुमार पुत्र रामजी राय, (23), ग्राम भीमा मकलेश्वर, वार्ड-18 थाना पुपरी, सीतामढ़ी, बिहार, सुबो पुत्र विंधेश्वर, उम्र (22), ग्राम बिरौली, चौक गाढ़ा, सीतामढ़ी, बिहार, रामदीन पुत्र विंधेश्वर, उम्र (17),ग्राम बिरौली, चौक गाढ़ा, सीतामढ़ी, बिहार, सपना पति श्यामदास (32), पुपरी, सीतामढ़ी, बिहार व आदित्य पुत्र श्यामदास -(12) वर्ष पुपरी, सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई हैं। सभी को पोस्टमार्टम कराते हुए कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि 18 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के पुपरी कस्बे से गत रविवार को एक डबल डेकर बस (यूपी 17 एटी 1353) दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों से भरी यह बस जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की भोर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास यूपीडा की कैंटीन के पास पहुंची। जहां बस में सवार यात्री चाय नाश्ता कर रहे थे। तभी करीब 4ः50 बजे अचानक तेज रफ्तार से आई दूसरी बस ने डबल डेकर बस में टक्कर मार दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: खदान धंसी, 40 फीट ऊंची चट्टान मजदूरों पर गिरी, 7 की मौत, 5 जख्मी!

Bengaluru mine accident: बेंगलुरु की कावेरी क्रशर खदान में चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी#BengaluruAccident,#MineSafety,#KarnatakaNews

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक

Arrah Crime News: आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने प#ArrahCrime,#BiharNews,#Koilwar