back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

हाथों में सिगरेट…और हंसते हुए जन-गण-मन गाने वाली दो लड़कियों पर FIR… ये राष्ट्रगान का अपमान कैसे सहेगा हिंदुस्तान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल में उन दो लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिन्होंने सुलगा हुआ सिगरेट हाथों में लेकर धुएं की कश उड़ाते हुए राष्ट्रगान गाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां हंसते हुए राष्ट्रगान गा रहीं थी। राष्ट्रगान गाते वक्त लड़कियों के हाथ में सिगरेट थी। साथ ही, वह हंसते हुए जन-गण-मन गा रही थी। वीडियो में उनके गाने के अंदाज से ऐसा लग रहा था कि दोनों लड़कियां राष्ट्रगान का मजाक बना रही हैं।

हालांकि दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। बैरकपुर साइबर सेल ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे खूब ट्रोल किया गया। कई लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की।

लड़कियों का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कलकत्ता हाई कोर्ट के एक वकील सहित कई नेटिजंस ने लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बैरकपुर साइबर सेल में रविवार को राष्ट्रगान का मजाक उड़ाने के आरोप में दो लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी अन्य वीडियो खोजने के लिए फेसबुक के संपर्क में है।’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने वीडियो को फेसबुक से डिलीट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दोनों युवतियां हाथ में सिगरेट लेकर राष्ट्रगान गा रही हैं। उनमें से एक ने हाथ में सिगरेट लिए हुए है और इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्हें गलत तरीके से राष्ट्रगान गाते हुए भी सुना जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया था। वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर अनुपम भट्टाचार्जी ने शेयर किया था।

जरूर पढ़ें

Bihar Election में बैलेट से डालेंगे वोट…कौन?

बिहार चुनाव 2025: 85+ उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग सुविधा! Election...

आज 1 अक्टूबर से बदल गए 8 बड़े नियम –LPG सिलेंडर महंगे, रेलवे टिकट से लेकर UPI तक, अब लागू हुए नए नियम –...

1 अक्टूबर से बदल गए 8 बड़े नियम – जानिए आपके जेब और लाइफ...

Darbhanga, Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur…बिहार पुलिस में बंपर प्रमोशन: 51 इंस्पेक्टर को DSP की कुर्सी, बने DSP, देखें पूरी लिस्ट

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा फैसला। 51 इंस्पेक्टर बने DSP। बिहार...

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें