back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

सेल्फी बनी मौत! रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते चार युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गुरुग्राम में मंगलवार शाम को यहां बसई-धनकोट रेलवे हाल्ट पर चार युवकों की Four youths died after being hit by train) ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वे यहां रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान ट्रेन आ गई और चारों को चपेट में ले लिया। जीआरपी पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों युवक देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चार युवक यहां गुरुग्राम-रेवाड़ी रेल ट्रैक पर जिले के गांव बसई-धनकोट रेलवे हाल्ट पर पहुंचे थे। काफी देर तक उन्होंने यहां पर चहलकदमी की। इसके बाद वे चारों इकट्ठे होकर सेल्फी लेने लग गए। शाम करीब पौने पांच बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी एक्सप्रे ट्रेन रेवाड़ी के लिए रवाना हुई थी।

चारों युवकों ने दूर से आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। देखते ही देखते ट्रेन की गति तेज हो गई। जब तक चारों युवक कुछ समझ पाते, तब तक वे ट्रेन की चपेट में आ गए और चारों की कटकर मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शवों को उठाया। पंचनामा करके शवों को पहचान के लिए शव दाह गृह में रखवा दिया गया।

मरने वाले चारों युवकों की पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनस, युसूफ उर्फ भोला, युवराज गोगिया और समीर के रूप में हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि चारों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। परिजनों ने उनकी पहचान की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Akshara Singh News: तेज प्रताप यादव पर अक्षरा सिंह हुईं फिदा, ज्योति सिंह के समर्थन में भी कही बड़ी बात

Akshara Singh News: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में अक्सर दिल से निकली बातें सुर्खियां...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें