spot_img

बिहार में पंचायतों को नगर परिषद में जोड़े जाने को लेकर High court ने पूछे सरकार से सवाल, किया जवाब-तलब

spot_img
- Advertisement -

पटना हाई कोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव खत्म होने के साथ ही पंचायतों और नगर परिषद को लेकर बड़ा निेर्देश दिया है। अब जबकि पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है।

- Advertisement -

पंचायतों का गठन हो चुका है ऐसे में कुछ पंचायतों को नगर परिषद से जोड़ने संबंधी सरकार के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 17 फरवरी तक जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह व जस्टिस मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ ने
मंजू देवी व अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। कोर्ट को बताया गया कि आवेदिका मंजू देवी और सोनी आनंद 22 अक्टूबर, 2021 को राज नई पोखर और नाहूब पंचायत से मुखिया के पद पर निर्वाचित हुई थी। राजगीर के प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से 29 दिसंबर, 2021 को इनको मुखिया पद के लिए शपथ ग्रहण करवाया गया।

- Advertisement -

इसी बीच नगर विकास व आवास विभाग ने उक्त दोनों पंचायतों को नगर परिषद राजगीर में जोड़े जाने की अधिसूचना 29 दिसंबर, 2021 को जारी कर दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है था कि पंचायत गठन के बाद उक्त पंचायतों को नगर परिषद में जोड़ना पूरी तरह से बिहार पंचायती राज अधिनियम की धारा 14 (1) व अनुच्छेद 243 (बी) के विपरीत है।राज्य सरकार का पक्ष अधिवक्ता किंकर कुमार ने रखा। अब इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 17 फरवरी को फिर की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey