back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Big Accident: बेगूसराय-खगड़िया फोरलेन पर मंगल को अमंगल, मिट्टी की ढे़र से टकराकर दो बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 के बेगूसराय-खगड़िया फोरलेन खंड पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में दो युवकों बलिया क्षेत्र के लखमीनियां बभनटोली निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह एवं रामनंदन सिंह के पुत्र प्रियेश कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के इनियार ढ़ाला के समीप की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश कुमार सिंह की पुत्री बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। उसी को देखने के लिए सुबह करीब चार बजे वह अपने पड़ोसी चाचा प्रियेश कुमार सिंह के साथ बाइक से दोनों बेगूसराय आ रहे थे। इसी दौरान इनियार ढ़ाला के समीप बन रहे डायवर्सन को लेकर संवेदक की ओर से गलत तरीके से गिराए गए मिट्टी के ढेर से टकरा गए।

- Advertisement -

सुबह गश्ती के दौरान  करीब साढ़े चार बजे फोरलेन पर डायवर्सन के समीप मिट्टी के ढ़ेर से टकराकर दो युवकों को गिरा देख पुलिस टीम में तुरंत उठाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से बाइक बरामद कर मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, घटना में दो युवकों की एक साथ हुई मौत से गांव एवं परिजनों में कोहराम मच गया है तथा सदर अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, टकराने के बाद बाइक की गति तेज रहने के कारण दोनों काफी दूर फेंका आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर के बाद गुजर रही थाना की गश्ती टीम ने दोनों को उठाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UAE vs SA: जब बल्लेबाज के हेलमेट को उड़ा दिया तूफानी गेंद ने, मैदान पर छा गया सन्नाटा!

UAE vs SA: क्रिकेट के मैदान पर ऐसे पल आते हैं जब खिलाड़ियों की...

आमलकी एकादशी 2026: तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि से पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Amalaki Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है...

आयशा खान की झोली में अक्षय कुमार संग बड़ी फिल्म, ‘भागम भाग 2’ में होगा जलवा!

Ayesha Khan News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर छलांग लगाती आयशा खान...

टोयोटा की नई 7 Seater SUV मचाएगी धूम, महिंद्रा XUV700 को देगी कड़ी टक्कर

7 Seater SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंदीदा बड़ी गाड़ियों की मांग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें