back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के Singhwara का हादसा…आज Uttar Pradesh के गाजियाबाद ने दोहराया…अजीब इत्तेफाक है दोनों कहानी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड में हाल ही में एक घटना ने पूरे समाज को विचलित कर दिया था। मामला था, सिंहवाड़ा के कटासा पंचायत में ऑटो से घर जा रही एक बच्ची को उल्टी होने लगी। उसने जरा सिर निकालकर बाहर क्या उलटी करने की कोशिश की, दूसरी तरफ से आ रहे वाहन ने उसके सिर को ही कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। आज यही कहानी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में दोहराया गया है। इसमें बस की खिड़की से मुंह बाहर कर उल्टी कर रहे छात्र का सिर दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई। मोदीनगर में हादसा के बाद अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, महिला प्रधानाचार्य हिरासत में ले ली गईं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में बुधवार को एक स्कूल बस की खिड़की से मुंह बाहर कर उल्टी कर रहे छात्र का सिर दीवार से टकरा गया। इस हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। घटना के विरोध में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल की महिला प्रधानाचार्य से हाथापाई भी की। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

मोदीनगर की सूरत सिटी कालोनी निवासी नितिन भारद्वाज का 11 वर्षीय पुत्र अनुराग भारद्वाज मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित दयावती पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। बुधवार सुबह अनुराग स्कूल बस में सवार हुआ। बस हापुड़ मार्ग पर पहुंची तो अचानक अनुराग को उल्टी होने लगी।

- Advertisement -

अनुराग खिड़की से मुंह बाहर कर उल्टी करने लगा। इस दौरान चालक ने मोदीपोन पुलिस चौकी के सामने से स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक बस तेजी से मोड़ दी और अनुराग का सिर दीवार से टकरा गया। छात्र की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य अभिभावकों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया। लोगों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। कुछ महिलाओं ने महिला प्रधानाचार्य पर चप्पल भी फेंकी। स्कूल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोदीनगर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि बस मोड़ते समय छात्र का सिर दीवार से टकरा गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानिए ग्रहों की चाल और आपका भविष्य!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत ऊर्जा और ग्रहों की सूक्ष्म चाल, हमारे जीवन...

OPPO A6s 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका, लंबी बैटरी के साथ आया नया 5G Smartphone

5G Smartphone: भारत के तेज़ी से बढ़ते मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में ओप्पो ने अपने...

HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से Stock Market में उथल-पुथल: जानें क्या होगा आगे?

Stock Market: HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने देश के...

IIFCL Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर शानदार अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

IIFCL Recruitment: भारतीय अवसंरचना वित्त कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने साल 2026 के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें