back to top
30 सितम्बर, 2024
spot_img

कागज, ईंधन-बिजली के साथ आर्थिक संकट से त्रस्त श्रीलंका में कोहराम, दुनिया से मांगी मदद तो पढ़िए किसने सबसे पहले मदद के लिए बढ़ाया हाथ

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

र्थिक संकट से श्रीलंका में कोहराम मचा हुआ है। कागज की कमी के कारण वहां परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं।

 

राष्ट्रपति ने लोगों से ईंधन व बिजली खपत में संयम बरतने को कहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष सहित दुनिया से मदद मांगी है। भारत ने पड़ोस धर्म का निर्वहन करते हुए मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। वहीं श्रीलंका सरकार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीलंका इस समय पिछले 75 वर्षों में सर्वाधिक भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अकेले चीन के पांच बिलियन डॉलर से अधिक कर्ज सहित श्रीलंका पर कुल 35 बिलियन डॉलर से अधिक विदेशी कर्ज है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर लगभग डेढ़ बिलियन डॉलर के आसपास रह गया है। इस कारण स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चों का भविष्य तक अंधकार में पहुंच गया है।

श्रीलंका के विद्यार्थियों की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। दरअसल बच्चों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र छापने के लिये देश में कागज नहीं है। सरकार के पास इतने पैसे नहीं हैं कि कागज निर्यात किया जा सके। इसलिए परीक्षाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी हैं।

पेट्रोल-डीजल के संकट के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। दो दिन पूर्व लगातार लाइन में लगे रहने से दो लोगों की मौत भी हो गयी थी। अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश की जनता से ईंधन और बिजली के इस्तेमाल में संयम बरतने और कम इस्तेमाल की अपील की है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद भी मांगी है। अब श्रीलंका की मदद के लिये भारत ने पहल की है। भारत की ओर से श्रीलंका को एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद दी गयी है। इस मदद का इस्तेमाल श्रीलंका की सरकार अनाज, दवाइयों और दूसरी आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए करेगी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें