back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Indian Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की लिमिट में काफी इजाफा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सीमा को दोगुना कर दिया है।

- Advertisement -

रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की लिमिट को दोगुना कर दिया है। पहले बिना आधार लिंक वाले यूजर्स एक महीने में 6 टिकट बुक कर सकते थे और जिनकी यूजर आईडी आधार से लिंक थी, वो 12 टिकट बुक कर सकते थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ट्रेन टिकट के लिए आज के समय में ज्यादातर एजेंट के चक्कर लगाने के बजाए खुद ही ऑनलाइन टिकट निकाल लेते हैं। इसमें इंडिन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) बहुत काम आती है। लेकिन इससे आप एक अकाउंट पर महीने में सिर्फ 6 टिकट ही निकाल सकते हैं।

- Advertisement -

Indian Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की लिमिट में काफी इजाफाअगर आपके अकाउंट में Aadhaar लिंक है, तो आपके लिए यह लिमिट बढ़कर 12 हो जाती है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने अपने यूजर के लिए इसकी लिमिट को बढ़ा दिया है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए टिकट बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है।

वर्तमान में यह है व्यवस्था,
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या ऐप पर ऐसी यूजर आईडी से जो आधार से लिंक नहीं है। एक महीने में अधिकतम 6 टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जबकि आधार से लिंक आईडी की ओर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर एक महीने में एक यूजर आईडी की ओर से अधिकतम ऑनलाइन 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं। बुक किए जाने वाले टिकट में एक यात्री का आधार के माध्यम से सत्यापन होना अपेक्षित है।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी यूजर आईडी से जो आधार से लिंक नहीं है, एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 12 टिकट कर दिया है।

इसके साथ ही आधार से लिंक यूजर आईडी द्वारा एक महीने में अधिकतम 12 टिकटों की सीमा बढ़ाकर 24 टिकट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बुक किए जाने वाले टिकट के एक यात्री का आधार के माध्यम से सत्यापन होना अपेक्षित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vastu Tips: गृह निर्माण में राहु मुख का विचार क्यों है ज़रूरी?

Vastu Tips Vastu Tips: भवन निर्माण मात्र ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं,...

AIIMS Delhi Recruitment: एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AIIMS Delhi Recruitment: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के...

भारत में दमदार SUV: Toyota Fortuner बनाम MG Majestor, कौन है बेमिसाल?

SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट हमेशा से ही खरीदारों के बीच चर्चा...

शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, भारत ने दिया 194 का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें