back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

MADHUBANI: मधुबनी में दो बुआ ने किया 3 साल की भतीजी का मर्डर, तीन दिन पहले हुआ था मुंडन, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, लाश को घर के ट्रंक में किया बंद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के मधुबनी (Bihar Madhubani) में दो बुआ ने अपनी भतीजी की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली खबर से जिले के रहिका में कोहराम मचा है। जहां, दो महिलाओं ने मिलकर तीन साल की भतीजी की गला रेत कर हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से बच्ची के शव को घर के ट्रंक में बंद कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

महिलाओं ने बच्ची को क्यों मारा? चल रही पुलिसिया जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रहिका थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। इधर गांव वालों ने आरोपी युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बारे में रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी युवती बालिग है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, और हत्या की वजहों को खंगाल रही है।

- Advertisement -

यहां तीन साल की एक मासूम बच्ची की उसकी बुआ ने गला रेतकर हत्या कर दी। दिल को दहला देने वाली ये घटना रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव की है। जहां एक बुआ ने ही अपनी भतीजी की जान ले ली है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माड़र गांव के पछवारी पासवान टोला के रहने वाले ललन पासवान की तीन वर्षीय बेटी राधिका कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -

हत्या में आरोपी मृतिका की चचेरी बुआ है। जिस बच्ची की नृशंस हत्या की गई उसकी अभी तीन दिन पहले ही मुंडन हुआ था। मुंडन समारोह में उसके सभी रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान उसकी चचेरी बुआ ने बच्ची राधिका की हत्या कर दी।

बुआ ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को एक ट्रंक में बंद करके छुपा दिया। इधर जब बहुत देर तक बच्ची घरवालों को नहीं दिखी तो उसके परिजनों ने खोजना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें किसी तरह पता चला कि चचेरी बुआ ने ही बच्ची की हत्या करके उसके शव को एक बक्से में बंद कर दिया है। जिसके बाद परिजनों ने ट्रंक खोलकर देखा तो उसमें बच्ची का शव मिला।

घटना के बाद मचा कोहराम

ट्रंक के अंदर बच्ची के मिले शव के गले पर जख्म का निशान था। जख्म इस ओर इशारा कर रहा हैं कि बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इधर शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि एक बच्ची जिसकी उम्र महज तीन साल थी। उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है जो उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। इधर शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे परिवार में चीख पुकार मच गया है।

मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के माड़र गांव में रविवार की देर रात तीन वर्षीय मासूम बच्ची की लाश को पुलिस ने बंद ट्रंक से बरामद किया है। मृतक बच्ची राधिका कुमारी माड़र गांव के आशीष पासवान की पुत्री है। घटना के संबंध में मृतक बच्ची के पिता ने मौत के संदिग्ध आरोपी के बारे में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पिड़ित ने अपने दियाद बैशाखी पासवान के दो बेटा एवं दो पुतोहु को नामजद आरोपी बनाया है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दिन के एक बजे के करीब मृतक बच्ची घर से गायब थी। लापता होने के बाद दिनभर परिजन बच्ची की खोजबीन करते रहे। लेकिन पड़ोसियों पर बच्ची की गायब होने का कोई असर नही था। देर शाम में बच्ची की माता पिता को शक हुआ कि पड़ोसी से बराबर अनबन रहता है।

इन्ही लोगों ने बच्ची को छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची के गर्दन पर नुकीला हथियार घोंपकर और गला  दबाकर हत्या की गई। जब पुलिस आरोपी के घर में छानबीन कर रहा था तो घर में एक ट्रंक था।

मृतक बच्ची के परिजन ने पुलिस को बताया कि ट्रंक को खोला जाय। ट्रंक खुलते ही मृतक बच्ची पर पुलिस की नजर पड़ी। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शव को छुपा दिया था। इस नृशंस हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई। ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग करने लगे। गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं कि इस प्रकार की हत्या कर आखिर पड़ोसी ग्रामीण को डराना चाहते हैं।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि देर शाम में बच्ची के लापता होने की जानकारी प्राप्त हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू की तो बच्ची की लाश ट्रंक में बंद था। इस घटना की आरोपी दो महिला जो मृतक बच्ची की बुआ है उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें