back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नसबंदी फेल होने से जन्मीं पांचवी संतान, आयोग ने मांगा जवाब, क्या महिला को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल के सागर जिले में नसबंदी फेल होने के कारण एक दंपत्ती के यहां पांचवी संतान के जन्म लेने पर संज्ञान लिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सागर से एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि क्या इस महिला को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं ?

- Advertisement -

सागर जिले के गौरझामर के समीपस्थ ग्राम बिजोरा निवासी सुनील सौर और पत्नी रानी सौर की पहले से ही चार संतान हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। चौथी संतान लड़का होने के बाद उनका पारिवारिक मकसद पूरा हो गया था। इसके बाद उन्होंने परिवार नियोजन नसबंदी कराने की ठानी और सुनील ने देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 जनवरी 2020 को आयोजित शिविर में पत्नी रानी का नसबंदी आपरेशन करा दिया।

सुनील और रानी मेहनत मजदूरी करते हुए वह परिवार को जैसे-तैसे चला रहे थे। उन्हें क्या पता था कि पत्नी की नसबंदी फेल हो जाएगी और हुआ भी यही। उन्हें जब गर्भ में पल रहे बच्चे का कुछ महीनों बाद चला, तो इसकी जांच व शिकायत करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचे। वहां उन्हें दिलासा देते हुए कहा गया कि बच्चा हो जाने दो, शासन की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी।

नसबंदी आपरेशन से करीब तेरह महीने बाद 19 जनवरी 2021 को सुनील के घर एक पुत्री ने जन्म लिया। सुनील के परिवार में अब चार पुत्री व एक पुत्र हैं। लाकडाउन में कोरोना के दौरान हुई इस घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया। अब उन्हें पांचवी अनचाही लड़की (नसबंदी फेल होने के कारण) की परवरिश की चिन्ता सता रही है। उसकी मांग है कि सरकार उसे शीघ्र ही मुआवजा दे, जिससे वह अनचाही लड़की की भी परवरिश कर सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

Siwan News: जब सीवान जंक्शन पर यात्रियों को सुनाई दी भोजपुरी गाने की ‘अटपटी धुन’, LED स्क्रीन पर ये क्या!

Siwan News: जीवन की रफ्तार जब पटरी पर सरपट भाग रही हो, तब अचानक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें