spot_img

गया: इश्क में कोचिंग संचालक का मर्डर, इश्क लड़ाने पर प्रेमिका के लठैतों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हाथ, पैर और कमर तोड़ी, हत्या के बाद आंख निकालीं

spot_img
- Advertisement -

या (GAYA) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक छोटू कुमार की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मृतक कोचिंग संचालक का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है जिसमें कोचिंग संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामला परैया थाने के कोस देहरा गांव का है। हत्या करने के बाद युवक के शव को अपराधियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया।

- Advertisement -

हत्या की जानकारी मिलते ही आग बबूला परिजनों ने शव को उठाकर प्रेमिका के घर के सामने लाकर रख दिया। अपराधियों ने छोटू के हाथ, पैर और कमर को तोड़ने के बाद उसकी आंख को भी फोड़ दिया। उसके चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मौजूद थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लड़की के भाई के साथ छोटू की झड़प हुई थी। छोटू के साथियों और परिजनों का कहना है कि झड़प के दौरान लड़की के भाई और उसके दोस्तों ने जान से मारने की धमकी दी थी और यह भी कहा था कि रेलवे लाइन के किनारे मार कर फेंक देंगे। रात में छोटू अपने कोचिंग में ही सो गया। सुबह में उसकी लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली।

छोटू कुमार कोसडीहरा का रहनेवाला था और परैया में कोचिंग चलाता था। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दिन कोचिंग में मां सरस्वती की प्रतिमा रखी गई थी और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं मौजूद थे।

छोटू ने अपने कुछ दोस्तों को भी पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया था। पूजा खत्म होने के बाद छोटू की किसी से नोकझोंक हो गई थी और शाम को छोटू अपने कोचिंग से लापता हो गया। परिजनों और गांव वालों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन छोटू का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation