Punjab Election 2022: CM फेस नहीं बने तो खोल दिया फिर मोर्चा, कांग्रेस से पहले नवजोत सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
Punjab Election 2022: CM फेस नहीं बने तो खोल दिया फिर मोर्चा, कांग्रेस से पहले नवजोत सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल
चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान के चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र तक सिमटे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने आज मोर्चा खोल दिया। पार्टी हाईकमान से पहले अपना पंजाब मॉडल जारी कर दिया। कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति अभी मंथन कर रही है।
दो दिन पूर्व वह वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए थे। सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव मैदान में हैं, जहां अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सिद्धू जब वैष्णो देवी गए तो उनके चुनाव प्रचार की कमान पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू व बेटी राबिया सिद्धू ने संभाली।
Punjab Election 2022: CM फेस नहीं बने तो खोल दिया फिर मोर्चा, कांग्रेस से पहले नवजोत सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल
पंजाब में वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा की अध्यक्षता में बनी चुनाव घोषणा पत्र कमेटी ने अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया हैं, लेकिन इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पंजाब माडल सार्वजनिक कर दिया है।
सिद्धू ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सिद्धू ने अपनी टिप्पणी में लिखा, नानक नाम चढ़दी कलां, तेरे भाने सरबत दा भला !! पंजाब को कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए ये है पंजाब का माडल, पीपल्स माडल।
चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के बाद सिद्धू ने एक गीत के माध्यम से अपना राजनीतिक सफरनामा सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस बीच सिद्धू ने आज 30 पन्नों का 13 सूत्री कार्यक्रम जारी किया है।
Punjab Election 2022: CM फेस नहीं बने तो खोल दिया फिर मोर्चा, कांग्रेस से पहले नवजोत सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल
नानक नाम चढ़दीकला तेरा भाणा सरबत दा भला के नाम से ट्वीट करके हुए सिद्धू ने कहा कि यह पंजाब मॉडल है। जनता का मॉडल है। जो पंजाब के बेहतर स्टेट बनाएगा। नवजोत सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के हित को प्रमुखता से उठाते हुए विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवाने जैसे कई वादे किए हैं।
सिद्धू के 30 पन्नों के पंजाब माडल में वही बातें जो वह पहले भी कहते रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि यह जनता का माडल है, जो पंजाब के बेहतर स्टेट बनाएगा। नवजोत सिद्धू ने अपने पंजाब माडल में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के हित को प्रमुखता से उठाते हुए विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवाने जैसे कई वादे किए हैं।
Punjab Election 2022: CM फेस नहीं बने तो खोल दिया फिर मोर्चा, कांग्रेस से पहले नवजोत सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल
इससे पहले सिद्धू ने जो गीत जारी किया था उसमें सिद्धू अपने तल्ख अंदाज में बोल रहे हैं कि आइ एम नोट फार सेल। सिद्धू ने इस वीडियो में गायक बी पाराक का एक गीत चल रहा है। इस गीत में भी सिद्धू ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिए गए भाग के वीडियो कट डाले हैं।
You must be logged in to post a comment.