back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

एक मार्च से 23 वीं बिहार बटालियन का कार्यालय हो जाएगा बंद, छात्रों के देश की खातिर डिफेंस में जाने के मंसूबों पर फिरेगा पानी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर के कोर्ट कंपाउंड स्थित एनसीसी 23 वीं बिहार बटालियन का कार्यालय एक मार्च से बंद हो जाएगा। इसी के साथ 18 जिलों के स्कूल और कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं के देश सेवा करने के लिए डिफेंस में जाने के मंसूबों पर भी पानी फिर जाएगा।

- Advertisement -


साल 1979 से ही कोर्ट कंपाउंड स्थित निजी आवास में

एनसीसी की 23 वीं बिहार बटालियन का कार्यालय चल रहा था। 42 वर्षों के बाद पिछले वर्ष से ही मकान मालिक ने एक मार्च 2022 से कार्यालय दूसरे जगह शिफ्ट करने को लेकर लीगल नोटिस एनसीसी के अधिकारियों को भेजा था।

- Advertisement -

इसके बाद एनसीसी के अधिकारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन
के अधिकारियों के पास कई बार गुहार लगाई। बावजूद इसके प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक कार्यालय के लिए कोई भवन उपलब्ध नहीं कराया गया।कार्यालय बंद होने की आहट से एनसीसी कैडेट्स अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। सरकार और जिला प्रशासन से 23 वीं बिहार बटालियन के लिए कार्यालय जल्द से जल्द मुहैया कराए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में Celebratory Firing ने मचाया कोहराम, बारात देख रहे 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत गंभीर

एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर सूबेदार मेजर प्रकाश जगदाले ने कहा
कि अप्रैल-2021 को ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग के साथ भागलपुर के कमिश्नर और जिलाधिकारी को मकान मालिक के द्वारा एक मार्च-2022 से कार्यालय बंद करने के लिए लीगल नोटिस से अवगत करा दिया गया था।

इसके बाद 11 अक्टूबर-2021 को ही विभाग के द्वारा भागलपुर के डीएम को एनसीसी 23 वीं बिहार बटालियन के लिए कार्यालय मुहैया कराने का पत्र भी आ गया था। बावजूद इसके अब तक कार्यालय के लिए जगह मुहैया नहीं कराया गया है। जिसके कारण अनुशासन और देश प्रेम का पाठ पढ़ने और पढ़ाने वालों के सपनों के उड़ान पर निश्चित तौर पर असर दिखेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें