back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का नया आदेश, अब वाहनों में फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता और पंजीकरण चिह्न लगाना होगा अनिवार्य

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक नया आदेश जारी किया गया है। अब वाहनों पर फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता और वाहन का पंजीकरण चिह्न वाहनों पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रारूप के नियमों में निर्धारित तरीके के अनुरूप वाहनों पर प्रदर्शित होने वाले मोटर वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता और पंजीकरण चिह्न के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की गई है।

- Advertisement -

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 28 फरवरी, 2022 को जीएसआर 166 (ई) के जरिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता (दिनांक-माह-वर्ष के प्रारूप में) और मोटर वाहन का पंजीकरण चिह्न मसौदा नियमों में निर्धारित तरीके से वाहनों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

- Advertisement -

भारी माल/यात्री वाहनों, मध्यम माल/यात्री वाहनों और हल्के मोटर वाहनों के मामले में इसे विंड स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट और क्वाड्रिक साइकिल के मामले में इसे विंड स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर प्रदर्शित किया जाएगा, अगर फिट किया गया हो।

इसके अलावा मोटरसाइकिल के मामले में इसे वाहन के साफ दिखाई देने वाले हिस्से पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे टाइप एरियल बोल्ड स्क्रिप्ट में नीले रंग की पृष्ठभूमि पर पीले रंग में प्रदर्शित किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prince Narula का खुलासा, युविका चौधरी से क्यों की शादी और कैसे मनाते हैं रूठी बीवी को!

Prince Narula News: रिएलिटी टीवी के किंग और अपनी गर्लफ्रेंड्स को बीवी बनाने में...

फाल्गुन चतुर्थी पर गणपति पूजन: विघ्नों को करें दूर

Phalgun Chaturthi फाल्गुन चतुर्थी पर गणपति पूजन: विघ्नों को करें दूर फाल्गुन चतुर्थी व्रत और पूजन...

भारत में Electric Air Taxi का सपना जल्द होगा साकार, अमेरिकी कंपनी से हुआ करार

Electric Air Taxi: बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लाखों लोगों के...

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर उछाल, जानें कब मिलेगा एरियर और कितना बढ़ेगा वेतन

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें