back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Update: भूकंप से दहला अफगानिस्तान, 1000 से अधिक लोगों की मौत, 600 लोग जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

फगानिस्तान के पूर्वी इलाके पाकटिका में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 250 से बढ़कर एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों की संख्या करीब छह सौ हो गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। बताया गया है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।

सबसे ज्‍यादा प्रभावित पाकटीका और खोस्‍त इलाके हुए हैं। यहां कई गांव खंडहर में बदल गए हैं। पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्‍तान के खोस्‍त शहर से 44 किमी दूर था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समूचे इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में सुबह मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 255 लोगों की जान चली गई। मगर, ताजा जानकारी के अनुसार, अभी तक एक हजार लोगों की मौत और छह सौ लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। तादाद बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस भूकंप ने अफ़ग़ानिस्तान में भारी तबाही मचा दी है। भूकंप के कारण भारी जान-माल को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप के कारण कम से कम 250 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

और 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारी हेलिकॉप्टर से लोगों को बचाने के में जुटे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के साथ-साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप महसूस किये गए हैं।

अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा है कि इस भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही पाकटिका में हुई है। तालिबानी प्रशासन के आपदा प्रबंधन अथारिटी प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर और 51 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप में बड़ी संख्या में मकान जमींदोज हो गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

अफगानिस्तान की धरती बुधवार को भूकंप के झटकों से हिल गई। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देश में कम से कम 250 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा भारत में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

इससे पहले मंगलवार देररात पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात यह है कि पाकिस्तान में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा देररात मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां 5.1 रही।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें