back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Accident: गुमला में शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 5 की मौत, 29 जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 29 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में करीब 35 लोग सवार थे, ये एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शादी से वापस लौट रहा एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। ग्यारह लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, जो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें करीब 40-50 लोग सवार थे। प्रखंड के जरदा गांव के पास हुआ। पिकअप वैन में सवार लोग डुमरी प्रखंड के सारंगडीह गांव से एक शादी समारोह में शिरकत कर वापस अपने घर कटारी लौट रहे थे।

हादसा मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे, जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताया है।

डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव के लोग एक लड़की की शादी के लिए सांरगडीह नामक गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सारे लोग पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और तीन बार पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में दुल्हन की मां लुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकार कुंडो, सविता देवी और आलसु नगेशिया शामिल हैं। हादसे के वक्त लोगों की चीख-पुकार मच गई। इसको सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया जा रहा है।

पिकअप वैन में 35 से 40 लोग सवार थे। सभी डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करा कर अपने घर कटारी वापस लौट रहे थे। इसी बीच जरडा गांव के पास दुर्घटना हो गई।

इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 की हालत गंभीर है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

घटना इतनी खतरनाक थी कि जारी थाना की पुलिस ने सभी घायलों को एक खाली बस में उठा कर इलाज के लिए चैनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक सदर अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। तीनों को रिम्स रेफर किया गया है। बाकियों को हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट है।

मृतकों में वधू पक्ष से दुल्हन की मां लुंदरी देवी उम्र लगभग 45 साल और अन्य है। घायलों में दो मासूम बच्ची प्रेमिका कुमारी 12 साल, उर्मिला कुमारी 11 साल, आसोवन कुजूर उम्र 13 साल के साथ कई लोग शामिल हैं।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें