back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

“मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य समेत मुलायम सिंह यादव के समधी और पुत्रवधू के बाद अब साढू भी BJP में शामिल

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

माजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी एवं विधायक हरिओम यादव और पुत्रवधू अपर्णा यादव के बाद अब उनके साढू प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ए​क-एक करके उनका साथ छोड़ रहे हैं।

छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बाद मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (Pramod Kumar Gupta) भी बीजेपी का दामन थामेंगे। रिश्ते में अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता ने इसका ऐलान किया है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सपा अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। पार्टी में अब नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है। वह इसे आहत हैं, इसलिए अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस के “मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी भाजपा की सदस्यता (Priyanka Maurya, the poster girl of the campaign ‘I am a girl’) ग्रहण की।

साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या, अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा तथा कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई।

भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यालय पर प्रमोद गुप्ता और डॉ. प्रियंका मौर्य को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर पूर्व आईएएस किशन सिंह अटोरिया, लोक गायिका वंदना मिश्रा, एटा समाजवादी पार्टी के मनोज ऊर्फ मंटू यादव, अजीत सिंह चौहान, बुलंदशहर के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के शेषपाल सिंह तोमर सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं।

"मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं" अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य समेत मुलायम सिंह यादव के समधी और पुत्रवधू के बाद अब साढू भी BJP में शामिल
“मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य समेत मुलायम सिंह यादव के समधी और पुत्रवधू के बाद अब साढू भी BJP में शामिल

वहीं मुरादाबाद के सोमपाल भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक, कानपुर नगर से बसपा से सुनीत शुक्ला, औरेया के शिवम विश्नोई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शिवम भाजपा नेता सलिल विश्नोई के भतीजे हैं। ब्राम्हण संयोजक समिति बिंदुसार पांडे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अपने संगठन का समर्थन पत्र भी दिया है।

डॉ. बाजपेयी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव, पुत्रवधू अपर्णा यादव के बाद आज मुलायम के साढू ने प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रियंका मौर्य 2012 में होम्योपैथी में अपना कॅरियर शुरू किया। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल आज भाजपा में शामिल हो रही हैं। सभी का स्वागत पार्टी में है। इनके आने से भाजपा और भी ताकतवर होगी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें