spot_img

Sukhdev Singh Gogamedi Murder | राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर बीच दोपहर मारी 4 गोली

हत्या की वारदात के बाद जयपुर में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर।

spot_img
- Advertisement -

जयपुर से बड़ी खबर है जहां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई है जहां हत्या (Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi shot dead) कर दी गई।

- Advertisement -

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। गोलियां कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गोगामेडी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल की बॉडी को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेडी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में पुल के नीचे मिली लाश, हत्या की आशंका! खेत से मंग्नू की चप्पल और मोबाइल बरामद |भड़के लोग, सड़क पर हंगामा

जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। इसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  आपकी सुरक्षा अब और मजबूत! बिहार पुलिस मुख्यालय की नई पहल - थाना में नियुक्त होंगे 1 सामुदायिक पुलिस अधिकारी | DGP Vinay Kumar का सभी SSP को निर्देश - कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

जानकारी के अनुसार, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की इस घटना के बाद शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  तेज़ प्रताप यादव को जान मारने की धमकी - ब्लैकमेलिंग - पैसे ऐंठने की कोशिश! मैं मीडिया हाउस से बोल रहा हूं वीडियो वायरल कर दूंगा !

पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर दो बदमाश पहुंचे। गोगामेड़ी के सामने आते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी।

फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर डाली गई तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल के लिए आने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शहरों का बदलेगा नक्शा! 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान, 12 नई टाउनशिप से बदलेगी तस्वीर, होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

Bihar Urban Planning: बिहार के शहरी विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि राज्य के 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं और 12 नई सैटेलाइट टाउनशिप भी विकसित होंगी।#BiharUrbanPlanning,#PatnaDevelopment,#MasterPlanBihar

Araria News Shocking! एंबुलेंस से 60 किलो गांजा जब्त, बिहार-नेपाल सीमा पर खुली ‘स्वास्थ्य सेवा’ की पोल

Bihar Ganja Smuggling: बिहार-नेपाल सीमा पर एक एंबुलेंस जैसी वैन से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ है। 'दिव्य ज्योति अस्पताल' लिखी इस गाड़ी के ड्राइवर के फरार होने से कई सवाल उठ रहे हैं।#BiharNews,#GanjaSmuggling,#NepalBorder

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप! सोन नदी में पहुंचा रिकॉर्ड 5.25 लाख क्यूसेक पानी, 56 गेट खुले

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गंगा-गंडक के बाद सोन नदी में इस साल का सबसे अधिक 5.25 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, जिससे इंद्रपुरी बराज के 56 गेट खोल दिए गए हैं#BiharFlood,#SoneRiver,#FloodAlert

तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला: ‘घोटाले किए तो एजेंसियां क्यों छोड़ देतीं?’ | किस बात का ग्रोथ मोदी जी? साल हो...

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बाढ़ प्रबंधन, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के 'डस्टबिन घोटाले' के आरोपों#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#BiharFloods