back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

नीतीश पर भाजपा आग-बबूला, खिलाफ में पोस्टर वार, लिखा…धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में भाजपा (एनडीए) से राहें जुदा होने के बाद नीतीश कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता हमलावर हो गये हैं। बुधवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित पोस्टर वार शुरू कर उन्हें धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा बताया है।

- Advertisement -

पोस्टर सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। राजद के साथ सरकार सरकार बनाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर जगह-जगह चिपकाए। पोस्टर में नीतीश कुमार को धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा लिखा हुआ था।

- Advertisement -

अमन सोनकर ने कहा कि बिहार में राष्ट्रवादी सोच की सरकार चल रही थी। भाजपा के नेतृत्व में गुंडाराज और अराजकता को खत्म किया जा रहा था। यह सब नीतीश कुमार को रास नहीं आया। इसलिए वहां चोर-चोर मौसेरे भाई हो गए। उन्होंने जंगलराज चलाने वाले राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए हम लोग नीतीश कुमार के विरोध में शहर में पोस्टर लगा रहे हैं।नीतीश पर भाजपा आग-बबूला, खिलाफ में पोस्टर वार, लिखा...धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम अपने पोस्टर के माध्यम से यह दिखाना चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार कितने बड़े धोखेबाज और स्वार्थी हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए कभी भी किसी भी दल के साथ दोस्ती कर लेते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या खत्म हो रहा है 20 साल का 'नीतीश युग'? आज भरेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

वह अराजकतत्वों के साथ भी हाथ मिलाने से परहेज नहीं करते हैं। नीतीश कुमार ने अपने फायदे के लिए जो मनमाना निर्णय लिया है, आने वाले दिनों में उसका खामियाजा बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा।

अमन सोनकर के अनुसार बिहार में राष्ट्रवादी सोच की सरकार चल रही थी। भाजपा के नेतृत्व में गुंडाराज और अराजकता को खत्म किया जा रहा था। यह सब कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रास नहीं आया। इसलिए वहां चोर-चोर मौसेरे भाई हो गए। उन्होंने जंगलराज चलाने वाले राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम लोग नीतीश कुमार के विरोध में शहर में पोस्टर लगा रहे हैं।नीतीश पर भाजपा आग-बबूला, खिलाफ में पोस्टर वार, लिखा...धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटाकार्यकर्ता पोस्टर के माध्यम से यह दिखाना चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार कितने बड़े धोखेबाज और स्वार्थी हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए कभी भी किसी भी दल के साथ दोस्ती कर लेते हैं। आने वाले दिनों में उनके इस स्वभाव का खामियाजा बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा से जनतादल यूनाइटेड का गठबंधन तोड़ नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली और नई सरकार ने शपथ भी ले लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जाह्नवी कपूर का साड़ी प्रेम: जन्मदिन से पहले देखिए उनके 5 सबसे शानदार ट्रेडिशनल लुक्स

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की धड़क गर्ल, अपनी अदाओं और ग्लैमर से हर किसी...

भारतीय बाजार में Apple MacBook Neo की धांसू एंट्री: क्या यह है सबसे दमदार बजट लैपटॉप?

MacBook Neo: Apple ने आखिरकार अपने सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo को भारतीय बाजार...

Preity Zinta ने बांद्रा में बेचा अपना करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, जानें क्या है पूरा मामला!

Preity Zinta News: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में...

T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल: इंग्लैंड को धोकर भारत ने कटाया फाइनल का टिकट!

T20 World Cup: अरे भाईसाहब! यह सिर्फ एक एक क्रिकेट मैच नहीं, यह जुनून...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें