back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, कई के बदले रूट, देखिए पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से सोमवार को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को अचानक निरस्त कर दिया है।

- Advertisement -

इस ट्रेन का संचालन अब 14 जून को किया जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड के मारीपत स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते 14 जून से 09 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 13 जून सोमवार को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन अब लखनऊ जंक्शन से 14 जून को संचालित की जाएगी।

- Advertisement -

इसी तरह से वापसी में मेरठ सिटी से 14 जून को लखनऊ जंक्शन के लिए चलने वाली मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 15 जून को मेरठ सिटी से संचालित की जाएगी।

उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड के मारीपत स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते 14 जून से 09 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। लखनऊ होकर चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 14, 15,16, 21, 22, 25, 29, 30 जून और 03, 04,05 जुलाई को, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 02 व 09 जुलाई को बाराबंकी, लखनऊ, मुरादाबाद गाजियाबाद के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इसी तरह से 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस और 12368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर एक्सप्रेस 02 जुलाई को गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस को 30 जून और 07 जुलाई को दीनदयाल उपाध्याय, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 02 और 09 जुलाई को लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज फिर Gold Price ने भरी उड़ान, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें

Gold Price: बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली नरमी के बाद गुरुवार,...

भारत में AI क्रांति की नई सुबह: Google के AI Technology से जुड़े बड़े ऐलान

AI Technology: डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने हर सेक्टर...

OTT Release News: इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का हो रहा ओटीटी पर धमाका, देखें पूरी लिस्ट!

OTT Release: इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का ऐसा तड़का...

एमपी बोर्ड एग्जाम अंग्रेजी पेपर विवाद: पर्यवेक्षक पर लगा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप!

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें