मई,19,2024
spot_img

Uttar Pradesh की सियासत में तोड़फोड़,अब तक 14 विधायकों ने छोड़ा Yogi का साथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी गए, पढ़िए पिछले चुनाव का कनेक्शन

spot_img
spot_img
spot_img

त्तर प्रदेश की सियासत में तोड़फोड़ का क्रम जारी है। योगी मंत्रिमंडल में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और 03 विधायकों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। अब तक 03 मंत्रियों के अलावा 11 विधायक भाजपा से इस्तीफा दे (sabotage in the politics of Uttar Pradesh) चुके हैं।

 

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी इस्तीफा

Uttar Pradesh की सियासत में तोड़फोड़,अब तक 14 विधायकों ने छोड़ा Yogi का साथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी गए, पढ़िए पिछले चुनाव का कनेक्शन
Uttar Pradesh की सियासत में तोड़फोड़,अब तक 14 विधायकों ने छोड़ा Yogi का साथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी गए, पढ़िए पिछले चुनाव का कनेक्शन

भाजपा से बगावत करने वाले सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मुलाकात की यह फोटो ट्वीट करके सैनी के इस कदम का स्वागत किया है। इससे माना जा रहा है कि सैनी का भी ठिकाना भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह समाजवादी पार्टी ही होगी।

योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में
स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान या फिर धर्म सिंह सैनी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुवार को इस्तीफ़ा देने वाले विधायकों में औरैया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा हैं। चारों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा छोड़ने की खबर को अफवाह बताया है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

दरअसल, भाजपा ने 2017 के चुनावों से पहले विभिन्न स्तरों पर अपने विधायकों के बारे में फीडबैक एकत्र किया था। कई विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं थी। उसमें कई मंत्री भी शामिल थे। दूसरे दलों से आए नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अच्छा व्यवहार भी नहीं था।

लिहाजा हर स्तर पर उनकी रिपोर्ट नकारात्मक बताई जा रही थी। लिहाजा पार्टी नेतृत्व ने ऐसे लोगों का टिकट काटने का मन बना लिया था। पार्टी के टिकट काटने से पहले ही कई विधायक छोड़कर भागने लगे हैं। भाजपा का साथ छोड़ने वाले ज्यादातर विधायक सीधे सपा में शामिल हो रहे हैं या फिर समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा वाले दल में जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा
1. स्वामी प्रसाद मौर्या- कुशीनगर
2. धर्म सिंह सैनी- सहारनपुर
3. भगवती सागर- बिल्हौर, जिला कानपुर देहात
4. रोशनलाल वर्मा-तिलहर
5. विनय शाक्य- बिधूना, जिला औरैया
6. अवतार सिंह भड़ाना

7. दारा सिंह चौहान- मधुबन, जिला मऊ
8. बृजेश प्रजापति- तिंदवारी, जिला बांदा
9. मुकेश वर्मा-शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद
10. जय चौबे- खलीलाबाद
11. माधुरी वर्मा- नाना पारा, जिला बहराइच
12. केके शर्मा- बुलंदशहर
13. राकेश राठौर- सीतापुर सदर
14. बाला अवस्थी-धरौहरा, जिला लखीमपुर खीरी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें