back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 25, 2026
spot_img

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 22 अप्रैल को चलेंगी देर से, यात्रियों को होगी दिक्कत

spot_img
- Advertisement -

रेलवे से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां रेलवे प्रशासन सोनपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्यके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 22 अप्रैल (शुक्रवार) को अपने निर्धारित समय सुबह 07:20 बजे की बजाय 03:30 घंटे की देरी से 10:50 बजे चलेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 22 अप्रैल (शुक्रवार) को अपने निर्धारित समय सुबह 07:20 बजे की बजाय 03:30 घंटे की देरी से 10:50 बजे चलाई जाएगी। इसके अलावा 24 अप्रैल को भी 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 04:30 घंटे की देरी से चलेगी।

- Advertisement -

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 22 और 24 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से करीब डेढ़ घंटा देरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल को भी बदले रास्ते से 40 मिनट की देरी से चलेगी। 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल तक करीब आधा घंटा देरी से चलेगी।

- Advertisement -

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल को दो घंटे की देरी से चलेगी। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 27 और 28 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि सोनपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ देरी से भी चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Loot: पाटलिपुत्र में 20 लाख की डकैती, बेगूसराय से एक बदमाश गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Patna Loot: अपराध की दुनिया में भले ही पलक झपकते ही वारदात को अंजाम...

Darbhanga News: रिश्तों में घुला गर्म पानी का ज़हर, 3 लोग बुरी तरह झुलसे, बच्चे की हालत गंभीर

Darbhanga News: कभी-कभी घर के आँगन में सुलगती चिंगारी पूरे परिवार को राख कर...

Bhagalpur News : भगवा क्रांति संगठन निकालेगा Ram Navami पर भव्य शोभायात्रा, दिखेगी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

Bhagalpur Ram Navami: जैसे-जैसे चैत्र का महीना अपने यौवन पर आ रहा है, वैसे-वैसे...

मारुति सुजुकी ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक क्रांति का नया अध्याय

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नई क्रांति का सूत्रपात हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें