झारखंड के लोहरदगा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां खाकी को दागदार करते हुए दो जवानों ने एक विधवा से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस के दो जवानों ने विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र 50 साल बताई जा रही है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार,सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपित जवान सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में तैनात हैं। पीड़ित के मुताबिक जब वह बुधवार को खेत में घास काट रही थी उसी वक्त दोनों जवान वहां आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों और पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपित जवानों ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से रात दो बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी।
लोहरदगा महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान लिया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित का बयान ले लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि तो कर रही है, परंतु किसी जवान के घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है। महिला थाना प्रभारी नविता महतो का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है , जांच के उपरांत जो भी दोषी होंगे वह बख्शे नहीं जाएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि शेयरिंग डाक टिकट के 2 पुलिस जवानों ने बारी-बारी से अधेड़ महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद से महिला को हैवी ब्लीडिंग होने लगी। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब महिला अपने गांव तुईंम पाट स्थित अपने मकई के खेत में काम करने गई हुई थी उसी दौरान शराब के नशे में धुत सेरेंगदाग थाना के दो पुलिस जवानों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।