बिहार में अब खाकी वर्दी वाले भी दैहिक भूख में तप-जल रहे हैं। दरअसल, मामला सीतामढ़ी से जुड़ा है जहां के एक एसआई का दिल पुपरी की सब्जी विक्रेता महिला पर आ गया।
फिर क्या था, आंखें लड़ी और भूख बढ़ी तो सब्जी विक्रेता महिला का देह नोंचने लगे एसआई प्रकाश कुजूर। अब सरकार और पुलिस विभाग ने इस कुजूर को सब्जी विक्रेता महिला के आरोप के बाद हुजून बनने लायक भी नहीं छोड़ा उसे सस्पेंड कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
सीतामढ़ी जिले पुपरी थाने की एक सब्जी बेचने वाली महिला ने खाकी वर्दी पर घिनौना और बेहद शर्मनाम इल्जाम जड़ते हुए शादी के नाम पर यौन शोषण का महापाप करने का आरोप लगाया है।
महिला ने एसआई पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद एसआई शांति प्रकाश कुजूर को पुलिस ने उसे पुपरी से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में पीड़ित महिला ने पुपरी थाने में एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जाता है कुजूर उस दौरान पुपरी में तैनात था, तब एक फल बेचने वाली महिला से इस दरिंदे पुलिस वाले ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शौषण किया। बाद में मुकर जाने से हताश महिला ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने एसआई को पुपरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
मामला दिसंबर 2021 का है। जब पीड़ित महिला ने पुपरी थाने में एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुपरी में पदस्थापित रहने के दौरान एसआई ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया था। वर्तमान में महिन्द्वारा थाने में एसआई शांति प्रकाश तैनात थे। उसकी गिरफ्तारी से लाल टोपी पर कलंक तत्काल मिट गया है।
पूर्णिया में 29 लाख के GOLD और CASH की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने सोने से भरे बैग लूटे और चलते बने