back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

तनिष्क शोरूम की युवा महिला कर्मी आनंदपुर की नेहा की गोली मारकर हत्या, चार अपराधियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शनिवार की रात बेखौफ अपराधियों ने  तनिष्क शो में काम करने वाली एक महिला लखीसराय जिला निवासी मिंटू सिंह की 27 वर्षीय पत्नी और आनंदपुर निवासी उमाशंकर सिंह की बड़ी पुत्री नेहा कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिला मुख्यालय स्थित लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के आनंदपुर की है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु और पति से अलग होने के बाद नेहा अपने मायके में रह कर परिवार का भरण पोषण करने के लिए जिला मुख्यालय के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी।

- Advertisement -

तनिष्क शोरूम की युवा महिला कर्मी आनंदपुर की नेहा की गोली मारकर हत्या, चार अपराधियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजामशनिवार की रात अन्य दिनों की तरह वह ड्यूटी से अपने स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पनहांस चौक एवं आनंदपुर के बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही दौड़े लोगों ने उसे शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि नेहा रोज की तरह रात करीब 10 बजे के आस पास वह बाजार से अपने घर स्कूटी से लौट रही थी। इसी दौरान पन्हास चौक से आनंदपुर जाने के  बीच दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तनिष्क शोरूम की युवा महिला कर्मी आनंदपुर की नेहा की गोली मारकर हत्या, चार अपराधियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम

परिवार के भरण-पोषण के एकमात्र सहारा नेहा की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बेगूसराय में पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ अपराधी लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस वर्दी का खौफ दिखाने में नाकाम हो गई है।

नेहा कुमारी की हत्या किस वजह से की गई है वह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।  फिलहाल परिजन भी किसी से विवाद या दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था।  फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नेहा की हत्या किसने और क्यों की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें