spot_img

पिस्तौल दिखाकर फाइनेंस कंपनी से 10 लाख की लूट, नेपाल भाग गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र मे मंगलवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सुबह दो बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने जिले के नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन मुख्य बाजार स्थित भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड कम्पनी के ऑफिस से दस लाख रुपये लूट लिए।

- Advertisement -

चेहरा ढककर आए दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मैनेजर के सिर पर बंदूक सटाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिर रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

घोड़ासहन शहर के घने आवासीय इलाके में स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में मंगलवार  सुबह अपराधियों ने बंदूक की नोक पर तकरीबन दस लाख रुपए लूट लिए। अपराधियों की संख्या दो बताई गई है जिनमें एक हेलमेट पहने हुए था जबकि दूसरे का चेहरा मास्क से ढका हुआ था। बदमाशों ने महज 3 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए।

कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 7:25 बजे बाइक से आए दो अपराधी बैंक में घुस गए। बदमाशों ने मैनेजर से गाली-गलौज की और दो थप्पड़ लगाने के बाद सिर पर बंदूक सटा दी। अपराधियों ने जबरन कंपनी का सेफ खुलवाया और उसमें रखे 10 लाख 53 हजार 425 रुपये निकाल लिए।

कंपनी के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे अपने ऑफिस खोले ही थे,कि उसी समय दो लोग आए और उनके कनपट्टी पर पिस्तौल लगा दिया और ऑफिस के लॉकर में रखे 10 लाख 53 हजार 425 रुपया लूटकर भाग निकले। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त राशि सोमवार को हुए कलेक्शन की थी,जिसे अपराधियों ने लूट लिया। लूटकांड की सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी और स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिकरहना के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हालांकि आशंका यह भी जतायी जा रही है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल की भागे होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence